Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आज सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री आज सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे लोकार्पण

233

प्रधानमंत्री आज 11 दिसम्बर को जनपद बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण करेंगे,इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे । 9,802 करोड़ रु0 की निर्माण लागत वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजनामें कुल 6,623 किलोमीटर लम्बी नहर प्रणालियों का निर्माण किया गया । परियोजना के लोकार्पण से पूर्वांचल के जनपद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर तथा महराजगंज के14 लाख 04 हजार हेक्टेयर नवीन क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी । सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के माध्यम से इन 09 जनपदोंके 6,227 ग्रामों के 29 लाख कृषक लाभान्वित होंगे ।

    भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 11 दिसम्बर को जनपद बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे।यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 9,802 करोड़ रुपए की निर्माण लागत वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना में कुल 6,623 किलोमीटर लम्बी नहर प्रणालियों का निर्माण किया गया है।प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के लोकार्पण से पूर्वांचल के जनपद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर तथा महराजगंज के 14 लाख 04 हजार हेक्टेयर नवीन क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के माध्यम से इन 09 जनपदों के 6,227 ग्रामों के 29 लाख कृषक लाभान्वित होंगे।