
कनिष्क पाण्डेय
लखनऊ । युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने प्रसपा के नेता मुकेश अवस्थी और रिजवान अली के साथ सैकड़ो युवाओं को युवाओं को युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा की जो उत्तर प्रदेश कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केंद्र बिंदु हुआ करता था आज कई दशक की निकम्मी सरकारों की वजह से बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी बन गयी है।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन प्रभारी वर्चस्व पाण्डेय ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ लाखों युवा अपनी नौकरियों में चयन का इंतजार कर रहे हैं वहीं करोड़ो युवा किसी भी तरह के रोजगार पाने से वंचित हैं।युवा कांग्रेस लखनऊ पूर्वी के अध्यक्ष ने नौकरी संवाद अभियान के बारे में सभी युवाओं को अवगत कराया।

युवा कांग्रेस के महासचिव अजित सिंह ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की स्थिति यह है कि जनता शमशान से लेकर मंदिर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था को जनता के सामने नंगा कर दिया है।
सदस्यता ग्रहण समारोह में मुकेश अवस्थी ने कहा कि युवा की बेरोजगारी सरकार की कुनीतियों के कारण है क्यो की बिना पॉलिसी की सरकार युवाओं को लाचार कर रही है। रिजवान अली ने कहा नौजवानों को जोड़ेंगे और युवाओं की शक्ति को संघठित करके उत्तर प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाने के संकल्प पर कार्यरथ होंगे।इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के सभी महासचिव शिवम त्रिपाठी प्रदेश युवा कांग्रेस पार्टी के सदस्य अवनीश शुक्ला आदि युवा मौजूद रहे।






















