Tuesday, January 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज

224

मंत्रीमंडल में बदलाव से जुड़ी खबर विस्तार से।

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे। अचानक घट रहे इन घटनाक्रमों से प्रदेश में बड़े बदलाव की आशंका जताई जा रही थी। राजधानी में कई विभागों में हलचल मची हुई है।

दरअसल, अंदेशा लगाया जा रहा है कि, आज योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है। जिससे कई विधायकों को आज मंत्री का टैग मिल सकता है। यही नहीं इस फेरबदल में यह आशंका जताई जा रही है कि कई मंत्रियों का मंत्रालय छिन भी सकता है। अर्थात कई लोगों की गद्दी जा सकती है तो कई नए चेहरों को नया दायित्व मिल सकता है।

काफ़ी देर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 KD के लिए निकले.

बता दें कि, यूपी में अभी छह मंत्री पद खाली हैं। विस्तार हुआ तो छह नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इसके साथ ही पीएम मोदी के करीब और इसी वर्ष एमएलसी चुने गए ए.के शर्मा को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि यह तो बैठक के बाद में ही साफ होगा कि प्रदेश में कौन कौन से बदलाव होने जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल सरकार एवं संगठन दोनों में बदलाव का अंदेशा जताया जा रहा है।

संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के लखनऊ आने और बैठकों के बाद वापस जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री का राज्यपाल से मिलना और राज्यपाल का अपने कार्यक्रम निरस्त करके तत्काल राजधानी पहुंचना यह दर्शाता है कि, प्रदेश में सब कुछ शांत तो नहीं है। अर्थात कुछ तो बदलाव होने वाला है और वो भी बड़ा बदलाव होने वाला है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

http://demo.nishpakshdastak.com/ पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।