Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति विकास की विरासत पर सियासी जंग

विकास की विरासत पर सियासी जंग

16
विकास की विरासत पर सियासी जंग
विकास की विरासत पर सियासी जंग

राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर विकास बनाम श्रेय की लड़ाई तेज हो गई है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे को लेकर सियासी बयानबाज़ी चरम पर है। समाजवादी पार्टी का दावा है कि यह परियोजना केवल एक सड़क नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी सोच का प्रतीक थी—जहाँ इन्फ्रास्ट्रक्चर को डिफेंस और आपात जरूरतों से भी जोड़ा गया।

दूसरी ओर भाजपा सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि वह पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को नए नाम और पैकेजिंग के साथ आगे बढ़ा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि विकास की इस विरासत का असली हकदार कौन है? 2027 से पहले यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में बड़ी बहस का रूप लेता दिख रहा है।

सपा की सरकार ने विश्वस्तरीय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर  देश को एक विजन दिया है। देश में एक्सप्रेस-वे आज उसी विजन पर बन रहे है। समाजवादी सरकार ने दस साल पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारे थे। एक्सप्रेस-वे पर ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया, जिसमें वह डिफेंस और सेना के भी काम आ जाये। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश का पहला एक्सप्रेस-वे है जिस पर टोल प्लाजा बीच सड़क पर नहीं, एक्सप्रेस-वे पर उतरने के बाद नीचे है। अब राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण भी अपनी सड़कों पर उसी तरह का टोल बना रहा है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार में हुए कामों की नकल कर रही है।
एक्सप्रेस-वे पर अभी और काम होने थे, उसके किनारे मंडियां बनानी थी। उससे किसानों और गांवों की अर्थव्यवस्था बढ़ने की व्यवस्था बन जाती है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कह रहे है कि दिल्ली की हवा खराब है। जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली और यहां दोनों जगह हवा खराब है। साथ ही दोनों लोगों की भी हवा खराब है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नहीं, 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव की वजह से हुई थी। इसी तरह किसान आंदोलन के दौरान किसानों की जान जाने के कारण तीन काले कानून नहीं वापस हुए थे। तीन काले कानून 2022 में दिन-रात चले समाजवादियों के रथ के कारण वापस हुए थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूज्य शंकराचार्य जी को अपमानित किया जा रहा है। हम शंकराचार्य जी के साथ है। समाज में जो भी भाजपा सरकार के द्वारा पीड़ित, दुःखी और अपमानित किया जा रहा है, पीडीए उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी को अपमानित करने वालों को पता होना चाहिए कि शंकराचार्य जी शंका से परे होते हैं। जो अधिकारियों के माध्यम से शंकराचार्य जी से प्रमाण पत्र मांग रहे है उन्हें अपने योगी होने का भी प्रमाण पत्र दिखाना चाहिए। भाजपा के लोग जेन जी से घबराए हुए है। एक जेन जी बता रहा था कुछ लोगों के मामले में सीएम का मतलब करप्ट माउथ होता है।

विकास की विरासत पर सियासी जंग
विकास की विरासत पर सियासी जंग

मुख्यमंत्री जी भाषा को लेकर श्री यादव ने कहा कि इनकी भाषा ऐसी है, जब मुंह खोला तो बुरा बोला। सभी ने सुना कि विधानसभा के सदन में मुख्यमंत्री ने नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय को अपमानित किया। उनके और उनके परिवार के बारे में मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह की अपमान जनक भाषा बोली उसे सभी ने सुना और देखा। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का बजट एक लाख करोड़ रूपये है और ऐसे राज्य के मुख्यमंत्री की भाषा और व्यवहार कैसा है, यह सोचने वाली बात है।

मुख्यमंत्री बिष्ट जी खिलाड़ी तो है लेकिन वह खेल नहीं खेल पा रहे हैं। उनकी सरकार में भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े खेल चल रहे हैं। कई ओवर लोडिंग ट्रक तो एक ही नम्बर के चल रहे हैं। कुछ नम्बरों पर मिट्टी और ग्रीस लगे थे। जबसे भाजपा सरकार आयी है, यूपी में गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है। आखिर यह गांजा कहां जा रहा है। एक जगह 370 किलो गांजा पकड़ा गया, तो दूसरी जगह 10 करोड का गांजा सील हुआ। भाजपा के जो लोग वंदे मातरम् को लेकर सवाल पूछते हैं, वह अपने अनरजिस्टर्ड संगी साथियों से भी पूछ ले कि क्या उन्होंने कभी आजादी के आन्दोलन में वंदेमातरम् गाया था? श्री यादव ने कहा कि हम लोग इतिहास के पन्नों में नहीं जाना चाहते। आगे बढ़ना चाहते है। हम लोग प्रोग्रेसिव लोग है। पॉजिटिव लोग हैं, पीडीए हैं। सबको साथ लेकर चलने वाले लोग हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के किसानों के साथ धोखा किया है। भारत का पूरा बाजार विदेशियों को सौंप दिया। अमेरिका को 500 अरब डॉलर का बाजार दे दिया। भाजपा सरकार देश के किसानों को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि राफेल विमान के लिए तीन लाख करोड़ का सौदा किया है। अब मेक इन इंडिया का क्या होगा? स्वदेशी अभियान का क्या होगा? भाजपा के लोगों ने स्किल इंडिया की सब दुकानें बद कर दी। किराया नहीं दिया। स्किल इंडिया से कोई लाभ नहीं मिला। भाजपा सरकार वोटर लिस्ट में घोटाला कर रही है। इसीलिए पंचायत चुनाव टाला गया। भाजपा फार्म 7 के जरिए वोटर लिस्ट में हेराफेरी करना चाहती है। भाजपा 2027 के चुनाव से घबराई है। हर तरह की घपलेबाजी कर रही है।

एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि जातीय जनगणना हो, जातीय जनगणना के बाद आबादी के हिसाब से सबको हक और सम्मान मिले। अभी तक हम लोग सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे थे, आने वाले समय में हम सब पीडीए के लोग मिलकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
पूज्यनीय राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने काशी में विरासत को संरक्षित करने का काम किया था। उन्होंने काशी में मंदिर से लेकर घाटो तक को संरक्षित किया। भाजपा सरकार उनके नाम और विरासत को मिटा रही है। भाजपा सरकार ने मणिकर्णिका घाट को तोड़वा दिया। सौ मंदिरों को तोड़ दिया। इन्हें उसका पाप मिलेगा।

यूसीसी को लेकर एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कैम्पस में छात्रों की एकजुटता खत्म करना चाहती थी, वह अपने मकसद में कामयाब हो गयी। भाजपा चाहती है कि लोग मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का सवाल न उठायें। आपस में लड़ते रहे। भाजपा सोची समझी रणनीति और डिवाईड एण्ड रूल के तहत छात्र नौजवान को आपस में बांट रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सड़कों में गड्ढे है। अभी एक डेटा आया है। सड़कों में गड्ढ़ो के कारण हुई मौतों में 50 फीसदी से ज्यादा यूपी में हुई हैं। यूपी में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे है।