Sunday, April 5, 2026
Advertisement
Home राजनीति लोकतंत्र में पक्षपात सबसे बड़ा दुर्गुण-अखिलेश यादव

लोकतंत्र में पक्षपात सबसे बड़ा दुर्गुण-अखिलेश यादव

235
सच्चे न्याय में किसी के साथ अन्याय नहीं-अखिलेश यादव
सच्चे न्याय में किसी के साथ अन्याय नहीं-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में पक्षपात सबसे बड़ा दुर्गुण है। भाजपा भेदभाव और नफरत की राजनीति करती है। भाजपा सरकार में पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, पीडीए के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। भाजपा सरकार और उसके नेताओं का रवैया भेदभावपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। सरकार अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कार्य कर रही है। जनता सब देख रही है। जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के साम्प्रदायिक और नफरती एजेंडे की हवा निकाली है। अगली बार कुछ लोगों का भूत बूथ पर उतर जाएगा। लोकतंत्र में पक्षपात सबसे बड़ा दुर्गुण-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों महिलाओं सभी को धोखा दिया है। विकास और रोजगार के लिए कोई कार्य नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाया है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किये थे। भाजपा सरकार के पास जनता से जुड़े सवालों का जवाब नहीं है। आज नौजवानों के पास नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा सरकारी विभागों का निजीकरण कर नौकरियां और आरक्षण खत्म कर रही है। किसानों को खाद, पानी और कीटनाशक दवांए तक नहीं मिल रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधियों और अराजक तत्वों को कानून का कोई डर नहीं है। इस सरकार में बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए संवैधानिक पदों पर आसीन लोग अपनी भाषा और पद की मर्यादा को भूलकर संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रहे है। जनता अब भाजपा को और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।  2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके नफरती एजेंडे को हमेशा के लिए अंत कर देगी। लोकतंत्र में पक्षपात सबसे बड़ा दुर्गुण-अखिलेश यादव