
अयोध्या। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में दक्षिण भारत के प्रमुख संतो के प्रतिमाओं का अनावरण आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी एवं वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमन की गरिमामयी उपस्थिति में बृहस्पति कुंड स्थल अयोध्या पर किया गया। मुख्यमंत्री का आगमन राम कथा पार्क के हेलीपैड पर हुआ जहां उनका स्वागत कृषि मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सहित विधायक गणों व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा ए0डी0जी0 लखनऊ जोन एस0बी0 शिडरकर, मंडलायुक्त राजेश कुमार, आई0जी0 प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडे, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा किया गया, इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी द्वारा हनुमानगढ़ी महाराज व प्रभु राम लाल का दर्शन पूजन किया गया। दर्शन पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री जी का आगमन बृहस्पति कुंड कार्यक्रम स्थल पर हुआ। इसी दौरान वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमन का आगमन महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या पर हुआ जहां उनका स्वागत कृषि मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व अन्य जन प्रतिनिधियों एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। एयरपोर्ट प्रस्थान के पश्चात केंद्रीय वित्त मंत्री महोदय होटल रेडिसन पहुंची और फिर उनका आगमन बृहस्पति कुंड पर हुआ, जहां उनका मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया। निर्मला सीतारमण का अयोध्या भ्रमण
बृहस्पति कुंड पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी एवं वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमन जी ने दक्षिण भारत के प्रमुख संतो यथा- पुरंदर दास, त्यागराज जी व अरुणाचल कवि जी की प्रतिमाओं का अनावरण तथा बृहस्पति कुंड के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य कालोकार्पण किया गया। इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार खन्ना, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री उत्तर प्रदेश/जनपद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली राम चन्द्र यादव, विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह सहित जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव कुमार, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
बृहस्पति कुंड के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, केंद्रीय वित्त मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन श्री राम जन्मभूमि मंदिर पी०एफ०सी० लॉन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ, जहां राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। पी०एफ०सी० लॉन में दक्षिण भारत के 39 प्रसिद्ध संगीतकारों की प्रस्तुतियां, दक्षिण भारतीय भाषाओं में कर्नाटक संगीत की प्रस्तुति, जटिल राग और ताल के मणिकांचन संयुक्त का अद्भुत प्रदर्शन, मृदंगम, कंजीरा, घाटम एवं मोर्सिंग का विलक्षण वाद्य संयोग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपना उद्बोधन व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस अवसर पर पूरे दुनिया में फैले हुये संत त्यागराज स्वामी, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि के सभी भक्तों व अनुयायियों को हृदय से बधाई देता हूं कि जो इन तीन पूज्य संतों की भावना थी और दक्षिण भारत में इन्होंने 15वीं सदी से 18वीं सदी तक श्रीराम भक्ति के प्रचार प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज उनकी प्रतिमा उनके आराध्य के श्रीचरणों में बृहस्पति कुण्ड में स्थापित हुई है इसके लिए आप सभी को और देश और दुनिया में फैले हुये इन तीनों पूज्य संतो के अनुयायियों को हृदय से बधाई व शुभाकामनायें देता हूं। काशी-तमिल संगमम को वाराणसी में सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि काशी और तमिलनाडु के बीच अनादि काल से भावनात्मक और रचनात्मक संबंध रहे हैं। संगमम के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का विचार सुदृढ़ हो रहा है। हमारे दक्षिण भारत के इन पूज्य संतों के प्रतिमा को एक पवित्र प्रतिमा को अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो देवताओं के पत्रित्र गुरू बृहस्पति कुण्ड के नाम से जाने जाना वाला पवित्र कुण्ड है हर बृहस्पतिवार को श्रद्वालु यहां पर आकर स्नान करता है और मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी को विशेष रूप से वहां एक आयोजन होता है।
पूज्य संतों के दर्शन बृहस्पति कुण्ड के साथ ही प्रतिवर्ष अयोध्या आने वाले कोटि कोटि श्रद्वालु जनों को भी दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। दक्षिण भारत में 18वीं सदी में भगवान राम के हजारों गीतों को रचकर तेलगू भाषा के माध्यम से दक्षिण भारत के स्थान स्थान पर इसके प्रचार के लिए उस समय अपना योगदान दिया है आज उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का सौभाग्य केन्द्रीय वित्त मंत्री के माध्यम से प्राप्त हुआ है। हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम भगवान राम के सभी अनुयायियों को सम्मान दें जिन्होंने सम और विषय परिस्थितियों में भगवान राम के भक्ति को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है उनको सम्मान दें आज यहां पर तीनों संतों की प्रतिमा को यहां पर उपलब्ध किया जा रहा है उनको सम्मान दें। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम की इस नयी अयोध्या को प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप बन रही है इसको कल आपको देखने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री जी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।
वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण ने अपने उद्बोधन में कहा कि अयोध्या न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का भी प्रतीक है। तीनों संतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि त्यागराज स्वामीगल, पुरंदरदास और अरुणाचल कवि ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति परंपराओं को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। उनकी कविताओं और रचनाओं ने समाज को प्रेम, भक्ति और एकता के सूत्र में पिरोया। केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पति कुंड की भव्यता और शांति को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज इन संतों की प्रतिमाओं के अनावरण से भारत की उत्तर-दक्षिण परंपरा एक सूत्र में पिरोई गई है। उन्होंने कहा कि श्री राम की नगरी अयोध्या अब न केवल आध्यात्मिक बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र भी बन रही है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या के लिए प्रस्थान किया, जहां से वे लखनऊ के लिए रवाना हुए तथा वित्त एवं कारपोरेट मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण जी का आगमन राम की पैड़ी स्थित सरयू आरती स्थल पर हुआ, जहां उनके द्वारा सरयू जी में जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया गया। सरयू आरती दर्शन पूजन के पश्चात केंद्रीय वित्त मंत्री महोदया द्वारा रात्रि विश्राम के लिए होटल रेडिसन के लिए प्रस्थान किया गया। निर्मला सीतारमण का अयोध्या भ्रमण