Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ आगमन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ आगमन

260

लखनऊ। राष्ट्रपति पद हेतु राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू 8 जुलाई को लखनऊ के प्रवास पर रहेंगी। मुर्मू प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायको के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद करेंगी।प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि द्रोपदी मुर्मू कल शुक्रवार दोपहर 03 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ पर पहुंचेगी। राजग की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेताआशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता डा. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर मुर्मू के जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई है।


द्रोपदी मुर्मू राजग प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों व विधायको के साथ सायं 05ः30 बजे लोकभवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता डा. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता राजग प्रत्याशी के साथ रहेंगे।