Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश विधायक पंकज गुप्ता ने सी सी रोड का किया उद्घाटन

विधायक पंकज गुप्ता ने सी सी रोड का किया उद्घाटन

299

ब्लाक सरोसी के स्मार्ट ग्राम मरौंदा मझवारा में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने चार सी सी रोडो का किया उद्घाटन।

सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा स्मार्ट ग्राम मरौंदा मझवारा में चार सी सी रोडो का उद्घाटन कर उपस्थित जनता को मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो के विषय मे चर्चा करते हुए कहा कि सत्तर सालों बाद इस तरह का चहुमुखी विकास देखने को मिला जहाँ हर गाँव हर गली में बिजली पहुँच चुकी है वही गाँवो की हर गली को पक्का किया जा रहा है मेरे द्वारा हर सम्भव विकास कार्य करने का प्रयास जारी है ।

उन्होंने बताया कि आज एक और खुश खबरी है कि आप के क्षेत्र में एक रोडबेज बस का शुभारम्भ हुआ है जो रोज उन्नाव से करोवन होते हुए सिंकन्दरपुर, सरोसी ,अगेहरा, हाजीपुर, बसधना, बहरौला, परियर, पावा , चकलवंशी, होते हुए उन्नाव से लखनऊ को जाएगी इस बस के चलने से कटरी क्षेत्र के निवासियों को आवागमन हेतु बहुत ही सहूलियत होगी बस के चलने के लिए क्षेत्र के लोगो ने प्रसन्नता जताई है ।इस दौरान रमाकांत स्वर्णकार , रामसजीवन पाल ,हरीनारायण पाण्डेय , महेंद्र सिंह , मनोज गुप्ता दिनेश तिवारी , योगेंद्र तिवारी , संदीप मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।