Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या मिशन शक्ति फेस-3 अभियान 21 अगस्त से 31 दिसम्बर तक

मिशन शक्ति फेस-3 अभियान 21 अगस्त से 31 दिसम्बर तक

285

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वालम्बन के लिए मिशन शक्ति का फेस-3 चलाने का मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देश दिया गया है। मिशन शक्ति फेस-3 दिनांक 21 अगस्त 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक विशेष अभियान के रूप में चलाया जायेगा। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दी है तथा कहा है कि जनपद के सभी 11 ब्लाकों, पंचायतों, नगर निकायों एवं थानों के माध्यम से अभियान को सफल बनाया जायेगा। मिशन शक्ति फेस-3 में पुलिस, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उच्च माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, युवा कल्याण विभाग आदि को शासन द्वारा महिला शक्ति मिशन के तहत कार्य करने के निर्देश शासन के माध्यम से जारी किये गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विभाग फेस-1 एवं फेस-2 की तरह फेस-3 को भी सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करते हुये अभियान को सफल बनाये तथा शासनादेश के अनुसार कार्य किया जाय। इस अभियान का नियमित अनुश्रवण किया जायेगा।