Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश महिला सुरक्षा के संदेश के साथ लखनऊ दर्शन की नई पहल

महिला सुरक्षा के संदेश के साथ लखनऊ दर्शन की नई पहल

83
महिला सुरक्षा के संदेश के साथ लखनऊ दर्शन की नई पहल
महिला सुरक्षा के संदेश के साथ लखनऊ दर्शन की नई पहल

1090 चौराहे से शुरुआत, महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से मिलेगा लखनऊ की विरासत का नया अनुभव। पर्यटन के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ती योगी सरकार की पहल। पर्यावरण-अनुकूल सिटी टूर, आधुनिक और सुरक्षित यात्रा का मॉडल।1090 चौराहे से शुरू हुई यह पहल लखनऊ को सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन की नई पहचान दे रही है। महिला सुरक्षा के सशक्त संदेश के साथ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से शहर की ऐतिहासिक विरासत का नया अनुभव मिलेगा। पर्यटन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए योगी सरकार की यह पहल न केवल हरित यात्रा को बढ़ावा देती है, बल्कि सुरक्षित और स्मार्ट सिटी टूर का प्रभावी मॉडल भी प्रस्तुत करती है। महिला सुरक्षा के संदेश के साथ लखनऊ दर्शन की नई पहल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में 7 जनवरी से ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की जा रही है, जो पर्यटकों को शहर की समृद्ध विरासत के साथ प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा व्यवस्था की झलक भी दिखाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 06 जनवरी को ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना।

‘लखनऊ दर्शन’ की शुरुआत महिला सुरक्षा के प्रतीक बन चुके 1090 चौराहे से की जा रही है। यह चयन संयोग नहीं, बल्कि सरकार की उस दूरदर्शी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पर्यटन को सामाजिक जागरूकता से जोड़ा गया है। आज 1090 चौराहा न सिर्फ लखनऊ की पहचान है, बल्कि मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की सफलता का प्रतीक भी बन चुका है। यहां से यात्रा शुरू करने का उद्देश्य पर्यटकों को यह संदेश देना है कि उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित यह सेवा पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शहरी पर्यटन और सुरक्षित यात्रा की अवधारणा पर आधारित है। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस न केवल प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव देगी, बल्कि लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करेगी। दो सफल मॉक ड्रिल के बाद अब यह सेवा 7 जनवरी से नियमित रूप से शुरू की जा रही है।

पर्यटकों के लिए यह सिटी टूर सेवा सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सुबह की यात्रा 1090 चौराहे से शुरू होकर राजभवन, जीपीओ और हजरतगंज होते हुए बेगम हजरत महल पार्क, ग्लोब पार्क, छतर मंजिल और रेजीडेंसी तक पहुंचेगी, जहां लगभग 40 मिनट का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद बस सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा से गुजरते हुए पुनः हजरतगंज पहुंचेगी, जहां विधान सभा भवन का विशेष भ्रमण कराया जाएगा। इसके पश्चात बस राजभवन, कैथेड्रल चर्च के रास्ते यूपी दर्शन पार्क पहुंचेगी और आगे अंबेडकर पार्क तथा गोमती रिवर फ्रंट के सुंदर मार्गों से होती हुई यात्रा 1090 चौराहे पर संपन्न होगी। शाम के समय रेजीडेंसी का लाइट एंड साउंड शो इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा। कुल मिलाकर ‘लखनऊ दर्शन’ डबल डेकर बस सेवा विरासत, पर्यावरण और सुरक्षा के संतुलन के साथ यूपी की योगी सरकार के सुशासन के विजन को प्रभावी रूप से लोगों के सामने लाएगी। महिला सुरक्षा के संदेश के साथ लखनऊ दर्शन की नई पहल