UP में प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद:अखिलेश यादव

31
UP में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे-अखिलेश यादव
UP में प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद:अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे है। हत्या, लूट अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। भाजपा सरकार में न बेटियां सुरक्षित हैं न महिलाएं और न व्यापारी, न आम आदमी। प्रदेश में हर दिन हत्या, बलात्कार, अन्याय, अत्याचार की घटनाएं हो रही है। अपराधियों, दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक कानून, व्यवस्था को लेकर झूठे दावे करते है लेकिन जमीनी सच्चाई भाजपा सरकार की पोल खोल रही है। एटा के सकीट थाना क्षेत्र में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या हो गयी। बीते मंगलवार रात उसका अर्धनग्न शव मिला है। प्रयागराज में जार्जटाउन थाने के पास फतेहपुर में तैनात सूचना विभाग के उपनिदेशक का शव मिला। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर मंगलवार की रात बदमाशों ने दवा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। UP में प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद:अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में न व्यापारी सुरक्षित है और न बेटियां। मुख्यमंत्री जी और सरकार के सारे दावे हवा हवाई हैं। सरकार के पास भाषणों की तुकबंदी और खोखले दावों के अलावा कुछ नहीं है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। सत्ता के घमंड में भाजपाई अन्याय कर रहे है। प्रदेश में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराधियों की दबंगई से हर कोई परेशान है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को प्रगति में बहुत पीछे कर दिया है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू की गयी विश्वस्तरीय डायल 100 सेवा को खराब कर दिया। महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गयी 1090 वीमेन पावर लाइन सेवा भी बदहाल है। समाजवादी सरकार में आम जनता की मदद और लाभ के लिए जो योजनाएं चलायी गयी थी उनका कोई पुरसाहाल नहीं है। भाजपा ने पूरी व्यवस्था ध्वस्त कर प्रदेश को अराजकता के रास्ते पर धकेल दिया है। अब 2027 में जनता को भाजपा से मुक्ति मिलेगी और समाजवादी सरकार बनते ही खुशहाली आएगी। UP में प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद:अखिलेश यादव