Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश:राज बाला रावत

जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश:राज बाला रावत

208

दिन पर दिन बिगड़ती आर्थिक व सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है जनता,जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर।
 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में सपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार गांव गांव में जा जा कर सपा की उपलब्धियों व योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम कर रही हैं, इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के माल ब्लाक के रामनगर व वीरपुर गांव में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीति- नियत के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है।

वादा खिलाफी का दंश झेल रहे किसानों के लिए भाजपा का जंगलराज काल बन गया है। छात्रों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जगह-जगह संघर्ष छेड़ दिया है। प्रदेश में एक ओर कोरोना संकट दोबारा बढ़ता जा रहा है दूसरी तरफ प्रशासन दिन पर दिन बिगड़ती आर्थिक व सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है।

जनता को उसके भाग्य पर छोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां-तहां व्यस्त हो जाते हैं। उनसे यह प्रदेश सम्हलने वाला नहीं है भाजपा सरकार की विनाशक नीतियों के चलते श्रमिक, किसान लगातार अपनी जानें गंवा रहे हैं। हत्या, लूट अपहरण और छेड़छाड़ की घटनाएं तो आम बात हो गई है। इन पर कोई लगाम नहीं लगी है।


समाजवादी पार्टी की मांग है कि भाजपा सरकार युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ‘यूथचार्टर‘ जारी करें क्योंकि नौजवानों और किसानों ने ही हमेशा आगे बढ़कर व्यवस्था और सत्ता में परिवर्तन किया है।

जब यूथ काफिला बढ़ता है तो तमाम विरोधी ताकतें इनके रास्ते से भाग खड़ी हो जाती है। भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ता जनरोष अब नए बदलाव की दिशा तय करेगा।जनसंपर्क अभियान में गंगा प्रसाद,रामाधार, शिवप्रसाद,मनीष यादव, राजीव, विनोद यादव,सामिल रहें।