Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति कांग्रेस मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया

कांग्रेस मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया

143

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजन में ‘अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस‘ मनाया गया।

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ के मीडिया सभागार में अपरान्ह 2 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री कृपाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में ‘‘अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस‘‘ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री एस.एन. चैरसिया, वीरकेश्वर सिंह, हारिशंकर वर्मा, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा (ओम दादा), गुलशन कुमार भोला, विमल कृष्ण, मनीष कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, विजय मौर्या, श्री शोभित वर्मा आदि सहित प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।


इस अवसर पर उपस्थित प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा सहकारिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। चेयरमैन श्री कृपाशंकर मिश्रा द्वारा प्रदेश में स्थित विभिन्न सहकारी संस्थाओं एवं उनके क्रिया-कलापों पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए अवगत कराया गया कि कांग्रेस पार्टी के सि़़़द्वांतो को मानते हुए पार्टी के प्रति आस्था रखने वाले व्यक्ति विभिन्न सहकारी संस्थाओं में अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनें, जिससे की संस्थाओं में प्रबंध समितियों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सहभागिता संभव हो सके। चेयरमैन द्वारा सभी पदाधिकारियों से यह भी अपेक्षा की गई पार्टी के क्रिया-कलापों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़े। अंत में आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई।