Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर :अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर :अखिलेश यादव

87
भाजपा शिक्षा विरोधी-अखिलेश यादव
भाजपा शिक्षा विरोधी-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार का रवैया तानाशाही का है। सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन निर्दोश को प्रताड़ित और अपमानित कर रहा है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा सरकार पुलिस से अपने राजनैतिक विरोधियों को परेशान करा रही है।

आगरा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री रामजी लाल सुमन के साथ पुलिस का व्यवहार निन्दनीय है। पीडीए की एकता से घबराई भाजपा सरकार अब पुलिस को आगे कर समाजवादियों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल को रोककर अलोकतांत्रिक कार्य किया।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सीधे क्यों नहीं कह देती है कि वह अपनी हार देखकर हताश है। भाजपा सरकार नज़रबंद करके लोगों को परेशान न करे। पीडीए के ऊपर जो पाबंदी लगायी जा रही है, उससे कुछ नहीं होने वाला है। पीडीए जाग चुका है। चेतन पीडीए समाज अब और बंदिशे बर्दाश्त नहीं करेगा। पीडीए एकजुट है। प्रभुत्ववादियों को हराने, हटाने और अपनी सरकार बनाने के लिए वचनबद्ध है।

पीडीए देख रहा है भाजपा सरकार प्रदेश में किस तरह से अन्याय, अत्याचार को बढ़ावा दे रही है। भ्रष्टाचार और लूट कर रही है। हर विभाग और हर काम में लूट मची है। बजट का बंदरबांट हो रहा है। आम जनता त्रस्त है। गरीब, किसान, नौजवान बेबस है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई भ्रष्टाचार और कुशासन को जनता स्वयं विभिन्न मंचों पर उठा रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के अहंकार, कुशासन, अन्याय को हमेशा के लिए खत्म कर देगी। भाजपा सरकार हटेगी तभी लोगों को न्याय मिलेगा, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।