Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्रदेश में माहौल बना तो निवेश आया-योगी

प्रदेश में माहौल बना तो निवेश आया-योगी

170

आओ मनाएं विकास उत्सव कार्यक्रम में बोल रहे ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया,दोनो डिप्टी सीएम सहित पूरी टीम को बधाई दी। अब तक नौकरियां निकलती थीं, तो एक पूरा परिवार वसूली के लिया निकल पड़ता था,हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियों दी हैं।इज ऑफ डूइंग बिजनेश में हम अग्रणी।इज ऑफ डूइंग बिजनेश में यूपी नंबर-2।निवेश में 14 से दूसरे नंबर पर पहुंचा यूपी।प्रदेश में निवेश का माहौल।सरकार की संवेदना हर स्तर पर ।

लखनऊ। प्रदेश में माहौल बना तो निवेश आया,जो प्रदेश 15,16 में 14वे स्थान पर था,लेकिन आज उत्तर प्रदेश निवेश और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में नम्बर 2 पर है,3 लाख करोड़ रुपये के निवेश किया गया..चीन की डिस्प्ले यूनीट प्रदेश मे स्थापित हुई, इसी के साथ निवेश और नौकरी रोजगार उतपन्न हो रहे हैं।

एक समय सूक्ष्म लघु उद्यम मृतप्राय हो चुका था,जबकि आज वही करोड़ो को रोजगार दे रहा है,इसी के साथ आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार कर रहा है।

नौजवानों के नौकरी का मुद्दा हो या,बहन बेटियों की सुरक्षा का मामला हो,या फिर शासन प्रशासन की ट्रांसफर पोस्टिंग में…सब पर लगाम लगी…पहले हर मंडल कमिशनरी जिलों के अधिकारी हर महीने दो महीने में ताश के पत्तो की तरह फेंटे जाते थे,ट्रांसफर होते थे,हमने उसे लगाम लगाकर स्थिरता का माहौल दिया…!!

आज केंद्र सरकार की 44 योजनाओं में नम्बर 1 पर चल रहा है।1 करोड़ 56 लाख से अधिक गैस कनेक्शन,6 करोड से अधिक आयुष्मान बीमा कवर, 2 करोड़ 53 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि,15 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन कर रही है…ये तब सम्भव हुआ जब हमने पारदर्शिता की,और स्थिरता दी,इसलिए हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है,2007 की सरकार में खाद्यान्न घोटाला हुआ था और उसकी सीबीआई जांच आज भी चल रही है।

किसान कर्जमाफी से हमने किसान कल्याण की योजना को आगे बढ़ाया है,उत्तर प्रदेश में जहां जल संसाधन भरपूर होता था लेकिन योजनाओ के क्रियान्वयन न होने से किसानों को भरपूर लाभ नही मिल पाता था,लेकिन आज वो सब चल रहा है।पहले चीनी मिलें लगातार बन्द होती गई,किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ,हमने उन चीनी मिलों को लगातार चलाया…कोरोना काल मे भी लगातार चलती है।

पिछली सरकारें आढ़तियों के माध्यम से क्रय करती थीं,जब कि हमने सीधे किसानों से खरीदी करके,उन्हें डीबीटी के माध्यम से पैसे दे रहे हैं, जो सीधे बिना बिचौलिए के उनके पास पहुंच रहा है,हमारी सरकार को प्रयागराज कुम्भ का अयोजन करने का अवसर मिला,हमने सुरक्षा,सुव्यवस्थित करके देश नही दुनिया को दिखाया…

बनारस में सफलतापूर्वक प्रवासी भारतिय सम्मेलन करके दिखाया,अयोध्या दीपोत्सव, बरसाना रंगोत्सव सब को करके दिखाया
पहले की सरकारें इन्हें करने में सशंकित रहती थी…!!