तलवे का दर्द कैसे ठीक करे…

24
तलवे का दर्द कैसे ठीक करे...
तलवे का दर्द कैसे ठीक करे...

पैर के तलवे में दर्द हो तो क्या करना चाहिए,पैर के तलवे में दर्द होने का क्या कारण है| पैरों के तलवे का दर्द कैसे ठीक करे उपाए और इलाज..? तलवे का दर्द कैसे ठीक करे…

डॉ0 रोहित गुप्ता

नमस्कार दोस्तो आज हम आप को पैरो के तलवे के दर्द के बारे में बताएंगे, तलवों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, वैसे तो आमतौर पर इस की ज्यादा संभावना 40 साल के बाद ही उत्पन्न होती है| लेकिन कई बार ज्यादा चलने, डांस करने या गलत साइज के जूते पहनने से भी यह समस्या हो सकती है और कई बार यह समस्या नसों के खिंचाव के कारण भी होती है और लंबे समय तक पैर दबाकर बैठने से भी हमारे तलवो में दर्द या सूजन हो सकती है, वैसे तो इस दर्द का कारण सामान्य होता है| लेकिन कई बार इसकी पीड़ा असहनीय हो जाती है| जिसके चलते हम सही से चल भी नहीं पाते हैं और इसके लिए काफी दवाइयां भी होती है| लेकिन कई बार चिकित्सक का इलाज मूल कारण ना समझ ना आने के चलते दवा खाने के बावजूद भी आपको फायदा नहीं मिलता है|

पैर के तलवे में दर्द हो तो क्या करना चाहिए,पैर के तलवे में दर्द होने का क्या कारण है| आप इस पीड़ा का निवारण घर बैठकर भी कर सकते हैं| आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर अपने पैरों के तलवों के दर्द से आराम पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपने पैरों के तलवे के दर्द को आसानी से दूर कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं, कि वह कौन-कौन से नुस्खे होते हैं ?

पैरों के तलवे में दर्द क्यो होता है ?

पैरों के तलवे में दर्द होने के बहुत से कारण होते हैं और ज्यादा टाइम तक खड़े रहने से भी हमारे तलवों में दर्द होने लगता है और बार-बार पैरों में यदि आपके पैरो में समय से अकड़न महसूस हो रही है, तो यह गंभीर अर्थराइटिस हो सकता है और कुछ समय बाद गठिया को जन्म दे सकता है| जिससे ज्यादा दिनों तक पैरों में दर्द होने से आपको बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- पैरों के तलवों में छोटी-छोटी गांठे बनने लगती हैं और यह समस्या होने पर आपको खड़े होने में और चलने में बहुत तकलीफ होती है और चलते समय पैरों में बहुत ज्यादा दर्द महसूस होने लगता है|

पैर के तलवे

जिसके कारण हम ज्यादा चल भी नहीं सकते है और ज्यादा समय तक पैर को लटका कर बैठने से भी हमारे तलवे में दर्द होने लगता है और ज्यादा समय तक डांस करने से भी ये हमारे तलवो में बहुत तेज दर्द होने लगता है|

♦️यह पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हमारे तलवो में दर्द हमेशा बना ही रहता है| इसलिए अपने खान पान में हरी सब्जियों और फलो का ज्यादा प्रयोग करे| यह आपके लिए काफी फायदेमंद है|

पैरो में दर्द के लिए घरेलू उपचार क्या है ?

♦️आप अपने पैरों के तलवे का दर्द बहुत ही आसानी से घर पर रह कर भी कर सकते हैं| आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें अपना कर आप अपने पैर ठीक कर सकते हैं|

सेंघा नमक से सेकना चाहिए ?

सेंघा नमक खाने के साथ-साथ पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है और क्या आपको पता है, कि यह आपके तलवों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है| इसके लिए आप एक टब में हल्का गर्म पानी लें और उसमें 1 बडा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं|

सेंघा नमक (rock salt) – इसमें अपने पैरों को 10 से 15 मिनट रखें और इस बात याद रखें, कि सेंघा नमक की सेंक के बाद पैरों पर ड्राइनेस से बचाने के लिए उन पर मुइसचुराइर जरूर लगाएं| ऐसा करने से आपके तलवों को बहुत जल्द आराम मिलेगा|

तेल से मसाज कैसे करें ?

अपने पैरो पर तेल की मसाज करने से आपको दर्द और सूजन से बहुत जल्द लाभ मिलेगा| तेल का मसाज करने से ना सिर्फ ब्लड सरकुलेशन ठीक होता है| बल्कि दर्द और सूजन भी कम होती है और दर्द या सूजन वाले स्थान पर हल्के हाथ से तेल की मसाज करें| इससे आपकी मांसपेशियों को रक्त का संचार पर्याप्त हो जाता है और मांसपेशियां भी गर्म हो जाती है तथा यह दर्द पैदा करने वाले नाइट्रिक एसिड को दूर करती हैं| जिसे आपके तलवों को बहुत जल्द आराम मिलता है| इसके लिए विभिन्न प्रकार के तेल है, जैसे- लैवंडर का तेल, नारियल का तेल, अदरक का तेल या फिर पिपरमेंट के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं| क्योंकि पिपरमिंट का तेल ठंडा होता है, जिससे आपके तलवो में जलन से भी राहत मिलेगी|

♦️सिरका का प्रयोग कैसे करे ?

♦️सिरके का इस्तेमाल करके आप अपने पैरों के तलवों का दर्द बहुत ही आसानी से दूर कर सकते हैं और सिर्फ खाना पचाने के अलावा पैरों की एड़ियां, तलवे के दर्द या सूजन को बहुत ही आसानी से दूर कर देता है|

सिरका (vinegar) – इसके लिए आप एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2 बड़े चम्मच सिरका और एक छोटा चम्मच सेघा नमक मिलाएं| इसमें 10 से 15 मिनट अपने पैरों को डालकर रखें|

♦️इसके बाद पैरों को अच्छी तरह से पोछ कर साफ कर ले| इस उपचार को हफ्ते में तीन से चार बार कर सकते हैं| इससे आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा|

एक्प्यूप्रेशर रोलर क्या है ?

तलवो के दर्द के लिए यह एक्यूप्रेसर बहुत ही असरदार माना जाता है और यह एक ऐसी थैरेपी है, जो आपके शरीर के जोड़ो के दर्द को कम करने में बहुत जल्द ही आराम पहुचाता है| इसको करने से पहले अपने तलवो पर हल्का सा पाउडर लगाए और इससे एक्यूप्रेसर आसानी से होता है| एक्यूप्रेशर पॉइंट के स्थान पर मसाज करें| इसका असर कम से कम 5 मिनट तक बार-बार दर्द होने वाले स्थान पर करें और इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में आप को राहत मिलेगी|

बोतल मसाज कैसे करे ?

एड़ियां या तलवे के दर्द से निजात पाने के लिए आप बोतल मसाज का उपयोग प्रयोग कर सकते हैं और इससे आपको बहुत जल्द राहत मिलेगी| इसके लिए आप एक प्लास्टिक की बोतल ले और एक तिहाई पानी भर कर फ्रिज में जमने के लिए रख दे| बोतल में बर्फ जमने पर इसे सूखे टावल पर रख दें| अब आप किसी कुर्सी या सोफे पर बैठकर बोतल को पैरों के तलवे के बीच रख ले| अब आप बोतल को तलवों की सहायता से आगे पीछे करें और इसे पैर की उंगलियों से एड़ी तक आने दे| इससे आप के तलवों में रक्त संचार भी तेज होगा| जिससे आपकी मांसपेशियों की जकड़न दूर हो जाएगी| इसका प्रयोग कम से कम 15 मिनट तक करें और आपको तुरंत ही राहत मिल जाएगी|

एड़ी और तलवों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको हॉट एंड कोल्ड थेरेपी बहुत ही बढ़िया उपचार है|

इसके लिए आप दो बाल्टी में पानी ले और इनमें एक बाल्टी में ठंडा और दूसरी बाल्टी में हल्का गुनगुना पानी ले और अपने पैरो को गुनगुने पानी में 3 मिनट तक डाले रहे और फिर उसके बाद ठंडे पानी वाली बाल्टी में 3 मिनट तक डालें| इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराए यानी एक बार ठंडे पानी मे फिर एक बार गुनगुने पानी मे डाले| ऐसा करने से आपको तुरन्त ही राहत महसूस होगी और इस प्रक्रिया को आप अपने दर्द के अनुसार करें| हल्दी का लेप लगाने से आपके पैरों के दर्द को बहुत जल्द आराम मिलता है| हालांकि आप सब जानते हैं, कि हल्दी हमारे लिए कितनी फायदेमंद होती है और हल्दी का लेप लगाकर आप अपने पैरों के तलवे के दर्द को तुरंत ही दूर कर सकते हैं| इसके लिए आपको चाहिए, कि हल्दी ले और उसमें थोड़ा सा तेल मिलाएं और उसे लेप की तरह बनाकर अपने तलवो पर लगा सकते हैं| यह आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है|

पैरों में दर्द ब्लड सरकुलेशन कम हो जाने के कारण होता है और ज्यादातर बॉडी में या ब्लॉकेज होता है| जिसके कारण पैरों को ठीक से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है और ऑक्सीजन की कमी के कारण पूरे पैरों में दर्द होता है और खासकर का मसल्स में यह दर्द कुछ हंपिंग सा होता है| जिसमें लगता है, कि अपने पैरों में कुछ धड़क सा रहा है| तलवों को रखने में बहुत ही ज्यादा तकलीफ होती है| जिसके कारण हम सही से चल भी नहीं पाते हैं और किस विटामिन की कमी से पैरों में दर्द होता है| आजकल ज्यादातर सबको पैर के तलवों में दर्द की समस्या हो रही है, यह दर्द विटामिन डी की कमी से होता है| जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, उन लोगो को यह समस्या बहुत ज्यादा होती है|

तलवो का दर्द ठीक करने के लिए व्यायाम ? Exercises to cure heel pain ?

जिन लोगो के तलवे में दर्द रहता है उन लोगो को रोजाना व्यायाम करना चाहिए और व्यायाम रोज सुबह करना चाहिए| व्यायाम करने से आपके शरीर व पैर के तलवो का तनाव दूर रहता है और ऐसा करने से आपको जल्द ही आराम मिलेगा|

गोल्फ बॉल रोल ? Golf Ball Roll Is your company ?

यह व्यायाम करने के लिए आपको एक कुर्सी पर सीधे बैठ जाए और फर्श पर एक गोल गेंद रखे और अपने तलवे का माध्य्म भाग उस गेंद पर रखे| अब आप दो मिनट तक गेंद के ऊपर तलवे को चारों ओर घुमाए और ये याद रखे, कि तलवे को इस तरह घुमाना है, कि गेंद से उसकी मसाज होती रहे| लेकिन इसे करते टाइम सासों की गति को सामान्य रखे और इस व्यायाम को आप रोज कर सकते है| इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा|

पैरो के तलवो में सूजन क्यो आ जाती है ?

तलवो में सूजन आने के बहुत से कारण होते हैं और जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उनको ये समस्या बहुत अधिक होती है और ज्यादा समय तक खड़े रहने पर भी हमारे तलवो में सूजन आ जाती है और ज्यादा दूर का सफर करने के दौरान भी हमारे तलवो में सूजन या दर्द होने लगता है|

तलवो में सूजन– यह प्रेगनेंसी में भी समस्या अक्सर हो जाती है और बढ़ती उम्र के कारण भी ये समस्या उत्पन्न हो जाती है और खान पान में बरती जाने वाली असावधानी के कारण भी होती है|

पैरों के तलवे में दर्द हो तो करें ये तीन व्यायाम

वर्कआउट रूटीन में शरीर के बड़े मांसपेशी समूहों के लिए कई व्यायाम हैं। पर छोटी मांसपेशियां जैसे कि पैरों से जुड़े व्यायामों की अक्सर अनदेखी हो जाती है। हम तलवे की सेहत के बारे में तब तक गंभीरता से नहीं सोचते, जब तक इसमें दर्द न होने लगे। ये तीन व्यायाम करके आप पैर के तलवे के वक्रभाग को मजबूत बना सकते हैं और लिगमंट में सुधार ला सकते हैं।

गोल्फ बाल रोल– यह व्यायाम करने के लिए कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। फर्श पर गोल्फ गेंद रखें और तलवे का मध्यभाग उस गेंद पर रख दें। अब दो मिनट तक गेंद के ऊपर तलवे को चारों ओर घुमाएं। तलवे को इस तरह घुमाना है कि गेंद से उसकी मसाज होती रहे। इस दौरान सांस की गति सामान्य रखें। इसी व्यायाम को दूसरे पैर से भी दोहराएं।

लाभ– तलवे के लिगमंट में ताकत और खिंचाव लाने के लिए इस व्यायाम को रोज किया जा सकता है। इससे तलवे के वक्र भाग के दर्द में राहत मिलती है। हर दिन इसे करना लाभकारी होगा।

टिप-टो वॉक– उंगली और अंगूठे के बल चलने से तलवा मजबूत होता है और सपाट तलबे का असर भी कम करता है। पहली बार यह व्यायाम करने वाले लोग तीस से साठ सेकंड तक पंजे की उंगलियों के बल खड़े होने की कोशिश करें। फिर धीरे-धीरे आगे, पीछे और साइड में चलने की कोशिश करें। धीरे-धीरे उंगलियों और अंगूठे से चलने की क्षमता बढ़ाएं। जब तक आपके पैरों की ताकत नहीं बढ़ जाती, तब तक वर्कआउट के बीच एक दिन का अंतर रखें।
लाभ: पैर की उंगलियों, टखनों, घुटनों और जांघों के लचीलेपन में सुधार लाता है और मसल को मजबूत करता है।

रेंज ऑफ मोशन – जोर देकर अपने पैर और टखने को गति में घुमाने से तलवे मजबूत बनते हैं। यह व्यायाम करने के लिए अपने पैरों को लटकाकर ऊंची कुर्सी पर बैठ जाएं। अपने पैर की उंगलियों को नीचे की ओर इंगित करें और इस तरह घुमाएं कि आप अंग्रेजी वर्णमाला का हर अक्षर उनसे बना रहे हों। यह व्यायाम तेजी से करना है पर ध्यान रहे कि पैर लयबद्ध हो ताकि मांसपेशियों में अनावश्यक खिंचाव न आए। प्रत्येक पैर के साथ वर्णमाला के दो सेट करें।

♦️यह व्यायाम करने से आप टखने और पैर को उसकी अधिकतम गति से घुमा पाएंगे। तलवे का दर्द कैसे ठीक करे…