योगी के मंत्री गेट पर पोती कालिख

148
योगी के मंत्री गेट पर पोती कालिख
योगी के मंत्री गेट पर पोती कालिख

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के गेट पर पोती कालिख। मंत्री द्वारा प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने से कांग्रेसियों में फैला आक्रोश। योगी के मंत्री गेट पर पोती कालिख

लखनऊ। योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का सरकारी आवास गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में है। बुधवार दोपहर कांग्रेस नेता अनिल यादव मंत्री के आवास पर पहुंचे। उनके साथ ठाकुर नितांत सिंह, विजय पांडेय, सुरेंद्र कुशवाहा भी थे। अनिल ने जेब से स्प्रे करने वाला काले रंग का पेंट निकाला और गेट पर चोर-बेईमान लिख दिया।

अनिल ने अपने साथियों के साथ दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। अनिल ने कहा कि हमारी नेता के खिलाफ गली का कोई टुच्चा आदमी कुछ भी बोल देगा, हम स्वीकार नहीं करेंगे। प्रियंका गांधी के खिलाफ बोलकर क्या दिनेश सिंह उत्तर प्रदेश में रह पाएंगे?कांग्रेसी नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी के कारण आज हम राजनीति में हैं। हमारी नेता प्रियंका गांधी ने सम्मान की लड़ाई लड़ी। प्रदेश के दलितों और पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों संघर्ष करके किसानों की और आम आदमी की लड़ाई लड़ी।

अनिल यादव ने कहा- दिनेश प्रताप सिंह चोर हैं। अगर उनमें हिम्मत होगी तो सड़क पर उतरकर जवाब देंगे। महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम लगातार इनका विरोध करेंगे।उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि दिनेश प्रताप सिंह को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए। प्रियंका गांधी करोड़ों लोगों की प्रेरणा स्रोत हैं। इस बयान से सभी लोगों में गुस्सा है। हमारी मांग है कि दिनेश प्रताप सिंह चौराहे पर आकर प्रियंका गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। योगी के मंत्री गेट पर पोती कालिख