Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या राज्यपाल का 12 मार्च कोअयोध्या कार्यक्रम प्रस्तावित

राज्यपाल का 12 मार्च कोअयोध्या कार्यक्रम प्रस्तावित

190

अयोध्या । उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल का दिनांक 12 मार्च 2021 को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त तिथि को राज्यपाल द्वारा 12 मार्च को पूर्वान्हन लगभग 10 बजे आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विवि कुमारगंज के दीक्षांत समारोह तथा अपरान्ह लगभग 3 बजे डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उक्त जानकारी सम्बंधित विश्वविद्यालय की तरफ से दी गयी है।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च 2021 को श्रीराम जन्मभूमि के आसपास क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुये बैठक स्थगित कर दिया गया है। उक्त बैठक की अगली तिथि बाद में सूचित की जायेगी। उपरोक्त के अतिरिक्त दिनांक 15 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे आयुक्त कार्यालय के सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है। मण्डलीय सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे 15 मार्च को आयुक्त सभागार में होने वाली विकास कार्यो की बैठक में समय से स्वयं उपस्थित हों।