Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश घुघली पुलिस ने हत्या के वांछित 02 अभियुक्त को भेजा जेल

घुघली पुलिस ने हत्या के वांछित 02 अभियुक्त को भेजा जेल

193

थाना घुघली पुलिस द्वारा हत्या के वांछित 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 02.02.2021 को प्रभारी निरीक्षक घुघली दिलीप कुमार सिंह मय हमराहियान कस्बा घुघली मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 176/20 धारा-302, 504, 506 भा0द0वि0 संबन्धित अभियुक्त रबिन्द्र पुत्र बन्हू गोड़ उम्र 20 वर्ष नि0 पौहरिया टोला कोड़रिया थाना घुघली जनपद महराजगंज को समय करीब 07 बजे पौहरिया टैक्सी स्टैंड से पुलिस हिरासत मे लिया गया तथा वापस थाने आते वक्त पुन: जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 146/20 धारा-302, 504, 506, 147, 148, 149 व 34 भा0द0वि0 की वांछित अभियुक्ता रीना पत्नी राधेश्याम इस समय पकड़ी विशुनपुर चौराहे पर मौजुद है तथा कहां भागने की फिराक मे सवारी का इंतजार कर रही है । इस सूचना पर महिला आरक्षी जया सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्ता को हिरासत मे लेकर दोनों अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

मुकदमा अपराध संख्या 176/ 20 धारा 302/504/506 भारतीय दंड संहिता थाना घुघली जनपद महाराजगंज के वांछित अभियुक्त रविंद्र पुत्र बन्हू गौड़ निवासी पौहरिया टोला कोईरिया थाना घुघली जनपद महाराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष को प्रभारी निरीक्षक थाना घुघली मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है ।

मुकदमा अपराध संख्या 146 / 20 धारा 147/148/149/ 302 /336/ 504 /506 /34 भारतीय दंड संहिता की वांछित अभियुक्त श्रीमती रीना पत्नी राधेश्याम उम्र करीब 45 वर्ष निवासिनी बरगदवा माधोपुर थाना घुघली जनपद महाराजगंज को प्रभारी निरीक्षक थाना घुघली मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-रबिन्द्र पुत्र बन्हू गोड़ उम्र 20 वर्ष नि0 पौहरिया टोला कोड़रिया थाना घुघली जनपद महराजगंज मु0अ0सं0 176/20 धारा-302, 504, 506 भा0द0वि0
2- अभियुक्ता रीना पत्नी राधेश्याम मु0अ0सं0 146/20 धारा-302, 504, 506, 147, 148, 149 व 34 भा0द0वि0

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  • दिलीप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना घुघली जनपद महराजगंज।
  • हे0का0 लालमन यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज।
  • का0 ददन यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज।
  • महिला आरक्षी जया सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज।