योगी सुशासन की उड़ान

134
नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के कार्य करने की स्वायत्तता
नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के कार्य करने की स्वायत्तता
अनिल साहू
अनिल साहू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल एक भगवा वस्त्रधारी योगी या सन्यासी नहीं हैं, बल्कि वे एक प्रतिभाशाली छात्र,मार्शल आर्ट्स के कुशल खिलाड़ी और एक आध्यात्मिक गुरु भी रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को आठ वर्ष पूरे हो चुके हैं। योगी पांच बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 2017 में भाजपा; को मिली प्रचंड बहुमत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। प्रथम कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद,वर्ष 2022 में वे दोबारा मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए। इन आठ वर्षों में प्रदेश विकास की रफ्तार ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।योगी सरकार ने राज्य की प्रगति के लिए अनेक परियोजनाओं की शुरुआत की। योगी सुशासन की उड़ान

आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। सरकार में बदलाव के साथ राज्य के विकास में जो तेजी आई है, उसे जनता ने प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया है। हालांकि प्रशासनिक तंत्र वही रहा,पर सरकार के दृष्टिकोण और कार्यशैली में आए बदलाव ने उल्लेखनीय परिवर्तन किए हैं। आठ वर्ष पहले तक यूपी को एक ‘बीमारू राज्य’ के रूप में जाना जाता था। लेकिन आज यह राज्य उद्यमिता का केंद्र बन गया है। निवेश और रोजगार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। जहां पहले उत्तर प्रदेश को केवल श्रम शक्ति के रूप में पहचाना जाता था, वहीं अब यह राज्य देश की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। पहले जिसे विकास में रुकावट माना जाता था, वह आज विकास का प्रतीक बन गया है। चाहे चिकित्सा क्षेत्र हो,आधारभूत ढांचा हो,रोजगार हो या अन्य कोई क्षेत्र—हर दिशा में उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है।

योगी सरकार के शासनकाल में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू किया गया है। नवंबर 2020 में “उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम” लागू किया गया, जिसके अंतर्गत जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन कराने पर अधिकतम 10 साल की सजा और 5 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई। इसके अलावा, लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर के साथ-साथ 16 आईजी रैंक कार्यालयों में साइबर क्राइम थानों की स्थापना भी की गई है। जनकल्याण की दिशा में भी योगी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। बीते 8 वर्षों में 7.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी ठोस प्रयास किए गए हैं।

सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन में भी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, अयोध्या दीपोत्सव, ब्रज रंगोत्सव, काशी की देव दीपावली, नैमिष तीर्थ और शुक्र तीर्थ का पुनरुद्धार, और मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा को विदेश से मंगाकर लगभग 100 वर्षों बाद पुनः स्थापना जैसे कार्य संस्कृति और आस्था के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। योगी सुशासन की उड़ान