Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अनियंत्रित होकर बस पलटने से पांच घायल

अनियंत्रित होकर बस पलटने से पांच घायल

196
सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – कैंपियरगंज जंगल में बस मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें पुष्पा 25 वर्ष मंत्री 20 वर्ष सतीश 48 वर्ष राजेश 56 वर्ष मोहम्मद साकिब 30 वर्ष निवासी गोरखपुर घायल हो गए। बताया जाता है कि जंगल ट्रीट के पास गोरखपुर की तरफ से आ रही बस पहुंची थी।

तभी फरेंदा की तरफ से बाइक से जा रहा सवार सामने आ गया। बचाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया जिससे बस अनियंत्रित होकर जंगल में जाकर पलट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और बस को जेसीबी के माध्यम से खड़ा करवाया गनीमत रथ रहा कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई।