Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या प्रापर्टी के विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रापर्टी के विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

183

पति व पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या, इलाके में मचा हड़कम्प।मौके पर पहुंचे एसएसपी कहा सभी पहलुओं पर हो रही है जांच।

अयोध्या। लाकडाउन में भी अपराध नहीं थम रहे है। थाना पूराकलन्दर के एक गांव में पति व पत्नी की सिर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या का दी गयी। एक साथ दो हत्या होने से इलाके में सनसनी मच गयी। दोनो गांव के बाहर मकान बनाकर रहते थे।

जिनका सुबह करीब दस बजे शव मिला था। ग्रामीण प्रापर्टी के विवाद को हत्या से जोड़कर देख रहे है थाना पूराकलन्दर के चांदपुर हरवंश गांव के रहने वाले हृदयराम अपनी पत्नी के साथ खेत के बाहर घर बनाकर रहते थे। उनके एक बेटी थी जिसकी शादी हो चुकी थी।

रविवार को दस बजे हृदयराम के दामाद ने पुलिस को उनकी हत्या की सूचना दी। एसएसपी शलेष कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसएसपी का कहना था कि निरीक्षण के दौरान यह सामने आया है कि किसी धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला किया गया। पति पत्नी के अलावा उनके साथ कोई और नहीं रहता था।

हत्या का कारण अभी परिजन नहीं बता पा रहे है। मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं मामले में ग्रामीणों का कहना था कि हृदयराम के पास के काफी सम्पत्ति थी। कुछ सम्पत्ति का उसने एग्रीमेंट भी किया था। जिसमें कम जमीन बताकर ज्यादा एग्रीमेंट कराने का आरोप वह प्रापटी डीलर पर लगा रहा था।