
अब्दुल जब्बार एडवोकेट
पाला व बर्फ़ीली हवाओं से आलू व सरसों की फसल को लेकर किसान परेशान
अयोध्या। भेलसर मौसम के बदलते रुख के चलते आलू और सरसों की फसल को लेकर किसान बेहद चिंतित है।दो दिनों से लगातार बढ़ रही शीतलहर के कारण दोपहर के बाद थोड़ी सी धूप तो निकल रही है लेकिन सर्द हवाओं और आंशिक तौर पर पड़ रहे पाला के कारण आलू की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ती जा रही है।जबकिं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवाओं के रुकने के बाद कोहरा और पाला और भी तेजी दिखा सकता है।इसका असर आलू और सरसों की फसल पर ज्यादा पड़ेगा।सर्दी से फसल के बचाव के लिए किसानों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।ऐसे में कोहरे की बढ़ती दस्तक फसल को बहुत ज्यादा प्रभावित कर सकती है। बुधवार की सुबह के मौसम कुछ साफ देखकर किसान काफी खुश थे लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते कुछ ही देर में पाला और बर्फीली पछुआ हवा चलनी शुरू हो गई जिसे देखकर किसान परेशान होना शुरू हो गए।शाम तक मौसम चल रही पछुआ बर्फीली सर्द हवा से मौसम इतना सर्द हो गया कि आलू और सरसों की फसल में गिर रहे पाले में बढ़ोतरी का डर सताने लगा है।सर्द हवाओं के ठहराव के साथ कोहरे की चपेट में आने से सरसों और आलू की फसल में नुकसान की आशंका बढ़ती जा रही है।वहीं क्षेत्र के अबुजर,मोहम्मद हसीब,रमेश कुमार,अब्दुल वहीद व शिव गोविंद लोधी सहित कई किसानों का कहना है कि आलू की कीमत में वैसे ही भारी गिरावट है अगर पाला पड़ गया और आलू व सरसों के पत्ते जल गए तो नुकसान और भी बढ़ जाएगा और किसान बर्बाद हो जाएगा।
























