Monday, February 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लोक भवन में गृह निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना

लोक भवन में गृह निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना

215

लोक भवन स्थित गृह विभाग में गृह निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना । स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान पर रहेगी सतर्क दृष्टि ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के लिये लोक भवन स्थित गृह विभाग में गृह निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है।यह नियंत्रण कक्ष पूरे निर्वाचन काल में 24 घंटे सक्रिय रहेगा तथा प्रदेश में निर्वाचन सम्बन्धी घटित घटनाओं पर कड़ी नजर रख कर समुचित कार्यवाही भी सुनिश्चित करेगा। इस नियंत्रण कक्ष के संचालन का दायित्व वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया है।इस गृह निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के टलीफोन नम्बर क्रमशः 2226424, 2226428, 2226429 तथा फैक्स नम्बर 2226425, 2226426, 2226427 एवं ई-मेल आई डीhomeg2.election2022@gmail.com  है।