Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ में 30 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला

लखनऊ में 30 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला

255
आईटीआई में 31 जनवरी को रोजगार मेला
आईटीआई में 31 जनवरी को रोजगार मेला

राजकीय आईटीआई लखनऊ में 30 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला। रोजगार मेला में 18 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, 2081 रिक्तियों में युवाओं को प्राप्त होंगे रोजगार के अवसर। 18 से 35 वर्ष वाले हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ही रोजगार मेले में कर सकते हैं प्रतिभाग। रोजगार मेला

लखनऊ। योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत 30 दिसंबर, 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में शिशिक्षु/रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव के अनुसार, इस रोजगार मेला में 18 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम ए खां ने बताया कि शिशिक्षु/रोजगार मेले के माध्यम से 2081 रिक्तियों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 18 से 35 वर्ष वाले तथा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियों द्वारा वेतन 8000 से 25000 रुपए प्रति माह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है। लखनऊ में 30 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला