Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कायस्थ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति को टिकट दिया जाये-डा० सुशील सिन्हा

कायस्थ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति को टिकट दिया जाये-डा० सुशील सिन्हा

174

कायस्थ समाज को एक मंच पर एकत्रित करने के उद्देश्य से ‘कायस्थ महाकुम्म’ का आयोजन अक्टूबर-2021 में लखनऊ में आयोजित किया जायेगा: दिनेश खरे
कायस्थ बाहुल्य क्षेत्रों में कायस्थ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति को टिकट दिया जाये: डा० सुशील सिन्हा

कायस्थ संगठनों को संगठित कर कायस्थ जनों की अपेक्षाओं को पूर्ण करना ही हमारा लक्ष्य: संजय अस्थाना
भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती हर घर में हो,यही उद्देश्य हमारा: बलदाऊ जी श्रीवास्तव
एक वर्ष में अधिक से अधिक कायस्थों को सदस्य बनाना ही हमारा लक्ष्य: सुधीर सिन्हा
कायस्थ समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मेंकार्य प्रारम्भ: प्रमिला श्रीवास्तव

लखनऊ । कायस्थ संघ अन्तर्राष्ट्रीय की एक बैठक उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। जिसमें निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी:-
1. कायस्थ समाज अपनी सामाजिक स्थिति को बरकरार रखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ संघ के कोष को बेहतर कैसे करें ?
2. न्यास की गतिविधियों में प्रगति कैसे करें ?
3. राजनैतिक दलों से सम्पर्क/पत्र भेजकर कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों को अपने दल में अधिक से अधिक टिकट देकर कायस्थों की राजनैतिक स्थिति कैसे मजबूत करें ?
4. जिस प्रकार गोरखपुर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मन्दिर निर्माण का कार्य राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है उसी प्रकार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मन्दिर का जीणोद्धार कराने हेतु पत्र लिखा जाये।
5. अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ संघ द्वारा संगठन में और अधिक सदस्यों को जोड़ने के प्रयास किये जाये।
इस अवसर पर न्यास के संयोजक सुशील सिन्हा न्यास के अध्यक्ष दिनेश खरे, न्यास के उपाध्यक्ष संजय कुमार अस्थाना, संयुक्त सचिव पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष तरुण भटनागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यामिक प्रकोष्ठ बलदाऊ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सलाहकार अभिषेक, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रमिला श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्षा विभा श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, गौरी शंकर श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव, आर०एन० श्रीवास्तव, पूरन सक्सेना ने बैठक में भाग लिया तथा अपने विचार व्यक्त किये।