Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या वार्षिक निरीक्षण के दौरान एडीएम को सब कुछ मिला ठीक-ठाक

वार्षिक निरीक्षण के दौरान एडीएम को सब कुछ मिला ठीक-ठाक

182

अयोध्या। बीकापुर तहसील में वार्षिक निरीक्षण के दौरान एडीएम एफआर गोरेलाल तथा मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा एडब्ल्यूएम ऑफिस में वसूली प्रक्रिया आरके ऑफिस में आर सिक्स 9 रजिस्टर तथा तहसीलदार एसडीएम न्यायालय में मुकदमों के निपटारे की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान तमाम पटलों पर होने वाले राजस्व कार्यो की प्रगति संतोषजनक पाए जाने पर तथा आंशिक गड़बड़ी को दुरुस्त करने की हिदायत निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता वा राजस्व अभिलेखागार के कर्मचारी उपस्थित रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरेलाल ने बताया कि सभी प्रश्नों पर कार्य संतोषजनक पाई गई। वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कंप्यूटर खतौनी में अमल बरामद के लिए भी तेजी से कार्य करने की अपेक्षा की गई है। बाकी अन्य कार्य तथा मुहाफिज खाने में अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया है।