Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लापरवाही से जिलाधिकारी सख्त,वेतन आहरण पर रोक

आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लापरवाही से जिलाधिकारी सख्त,वेतन आहरण पर रोक

176

अयोध्या। आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर शिकायतों का समयबद्व निस्तारण न किये जाने के चलते जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जनपद के 14 अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। उक्त जानकारी देते हुये जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, खान निरीक्षक, खण्ड विकास अधिकारी मवई, प्राचार्य मेडिकल कालेज बृज किशोर होम्योपैथिक, परियोजना अधिकारी नेडा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि, खण्ड विकास अधिकारी तारून, अधीक्षक, सीएचसी/पीएचसी पूराबाजार, अधीक्षक सीएचसी/पीएचसी अमानीगंज, उप निदेशक मण्डल परिषद निर्माण व औषधि निरीक्षक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।  


जिलाधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह जो आई0जी0आर0एस के प्रभारी अधिकारी भी है, ने प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी को कलेक्टेªट में व्यक्तिगत रूप से बुलाकर संदर्भ के प्रकरण निस्तारण हेतु प्राप्त कराया गया, किन्तु उनके द्वारा न तो निस्तारित किया गया और न ही अन्य कोई सूचना दी गयी। देररात्रि 10 बजे तक बार-बार फोन करने पर फोन रिसीब नही किया गया यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। खान निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी को बुलाकर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु बताया गया किन्तु खान निरीक्षक द्वारा भी निस्तारण नही कराया गया। औषधि निरीक्षक सुमित कुमार द्वारा विगत माह में भी संदर्भो का निस्तारण न कराने के कारण उनका वेतन अवरूद्व किया गया था, किन्तु उनके द्वारा इस माह भी संदर्भ के निस्तारण में कोई रूचि नही ली गयी। अतः उनके भी वेतन आहरण पर भी रोक लगायी गयी है।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने श्रीराम चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट स्थापना के कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्लांट स्थापना हेतु किये जा रहे सिविल वर्क को मेनपावर बढ़ाकर अहर्निश कार्य कराकर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि वार्डो में शैय्याओं तक पाइप लाइन का कार्य पूर्ण है। जिलाधिकारी ने प्लांट को आज ही इंस्ट्राल कराकर शैय्याओं तक आक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

आई0जी0आर0एस पोर्टल पर वर्ष 2015 से शिकायतों को शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराया जाता है, जिसके निस्तारण हेतु नियत समय सीमा तय कर दी जाती है। नियत समय सीमा के भीतर निस्तारण न होने की दशा में ही संदर्भ डिफाल्टर होते है। माह के अंत में देर-रात्रि तक संदर्भ वापस होते रहते है जिसका निस्तारण कराना प्रत्येक सम्बंधित अधिकारी का दायित्व होता है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त अधिकारियों का स्पष्टीकरण स्वीकार्य होने तक दिनांक 1 व 2 अगस्त 2021 दो दिन का वेतन जिलाधिकारी द्वारा अवरूद्व कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर सीएम, डीएम, भारत सरकार, टीवी पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आनलाइन, शासन/परिषद, निदेशालय, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, एन्टी भूमाफिया, मण्डलायुक्त/आईजी सहित मुख्य सचिव आर्थिक मदद योजना, महिला हेल्प डेस्क, सीएम हेल्पलाइन, मेनसाइड, आनलाइन, प्रथम स्तर, सीएचसी/लोकवाणी, सीएम हेल्पलाइन प्रथम स्तर, द्वितीय, तृतीय स्तर एवं चतुर्थ स्तर के संदर्भ प्राप्त होते है। डिस्ट्रिक्ट एडमिन ग्रुप व आई0जी0आर0एस0 गु्रप पर व्हाटसअप करने के बावजूद भी काफी संख्या में डिफाल्टर संदर्भ प्रदर्शित हो रहा है। संदर्भो को समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने हेतु समस्त कार्यवाही जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर बैठक कर कार्यवृत्त के माध्यम से निस्तारण के निर्देश दिये जाते रहे है। पोर्टल से जुड़े सभी सम्बंधित अधिकारियों का दायित्व है कि वे नियमित रूप से अपने अपने यूजर आईडी को लांगिंग कर संदर्भो के सम्बंध में जानकारी रखें और वे इसे देखा करें जिससे सन्दर्भो के लंबित/डिफाल्टर होने की स्थिति की जानकारी उन्हें होती रहे और संदर्भो का गुणवत्तापरक निस्तारण नियत समय में हो सकें। यह आवश्यक नही है कि डिस्ट्रिक्ट एडमिन गु्रप व अन्य माध्यमों से निस्तारण हेतु बताया जायें।