Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home स्वास्थ्य डॉ0 नवनीत सहगल ने पत्नी संग लगवाई कोरोना वैक्सीन

डॉ0 नवनीत सहगल ने पत्नी संग लगवाई कोरोना वैक्सीन

192

अपर मुख्य सचिव सूचना डॉ0 नवनीत सहगल व उनकी पत्नी वन्दना सहगल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई वैक्सीन।पूरी तरह सुरक्षित- सहगल संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें-डाॅ नवनीत सहगल।

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव सूचना डॉ0 नवनीत सहगल व उनकी पत्नी वन्दना सहगल ने आज डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय (सिविल अस्पताल) में पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करें, भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचे, मास्क पहनकर रखे व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग (45 साल से अधिक) अपना-अपना वैक्सीनेशन करायें। कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिये सभी लोग सावधानी बरते।