Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश संकट में साथ नहीं छोड़ती डबल इंजन की सरकार -योगी

संकट में साथ नहीं छोड़ती डबल इंजन की सरकार -योगी

212
संकट में साथ नहीं छोड़ती डबल इंजन की सरकार -योगी
संकट में साथ नहीं छोड़ती डबल इंजन की सरकार -योगी

संकट में साथ नहीं छोड़ती डबल इंजन की सरकार -योगी
कोरथा की घटना को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि याद करिए एक वर्ष पूर्व कानपुर देहात में यात्रा से आ रहे 35 परिवारों के घर ट्रॉली ट्रैक्टर की दुर्घटना में उजड़ गए थे। परिवार अनाथ हो गए थे, उनके सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया था। आज महर्षि बाल्मीकि जी के नाम पर वहां पर उनके लिए पूरी एक टाउनशिप बसा दी गई है, जहां उन्हें एक-एक मकान दे दिए गए हैं। सरकार वही है जो संकट में आपके साथ खड़ी हो। ये डबल इंजन की सरकार संकट में साथ खड़ी होने वाली सरकार है। सीएम ने विधायक राहुल बच्चा सोनकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पिता श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान शहीद हो गए थे। लोग ऐसा मानते थे कि परिवार अनाथ हो गया। लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी है, किसी को अनाथ नहीं होने देती। जब हम एक बार हाथ पकड़ते हैं तो फिर हाथ छोड़ते नहीं हैं। उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। हमारी एक मंत्री कोरोना कालखंड में असमय काल कल्वित हो गई थी। आज उनकी सुपुत्री स्वप्निल वरुण जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व दे रही हैं। ये है सबका साथ सबसे विश्वास का भाव। हम उधूरे रास्ते में नहीं छोड़ते।

संकट में साथ नहीं छोड़ती डबल इंजन की सरकार -योगी