Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी टी0के0 शिबु निलम्बित

जिलाधिकारी टी0के0 शिबु निलम्बित

163

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी तथाजनपद गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शासन द्वारा निलम्बित।
सोनभद्र के जिलाधिकारी को कार्यों में अनियमितता तथा जनता सेजुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया गया।
शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण न कर पाने के लिए गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निलम्बित।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी तथा जनपद गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शासन द्वारा निलम्बित कर दिया गया है।जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी टी0के0 शिबु को कार्यों में अनियमितता तथा जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने एवं जनपद गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण न कर पाने के लिए निलम्बित किया गया है।