
लखनऊ – जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में जनपद में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों/संगठन के पदाधिकारियों तथा जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर उद्यमियो द्वारा ऑन लाइन दाखिल स्वीकृतियां/ अनापत्तियाँ/अनुमतियों के लम्बित आवेदनों के स्वीकृतियां/अनापत्तियाँ/फीडबैंक/शिकायतों का समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया।
तुलसीदास मार्ग निकट बालाजी मंदिर के पहले बनी पुरानी पुलिया के चैड़ीकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही उक्त कार्य को पूर्ण कर दिया जायेगा।

औद्योगिक क्षेत्र चिनहट की स्ट्रीट लाइट के सम्बन्ध में यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि टेण्डर एक माह में पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। बनी में एक नये औद्योगिक फीडर की स्थापना के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि अवस्थापना निधि के अन्तर्गत धनराशि उपलब्ध कराये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया जाय ।
जनपद लखनऊ में नवीन उद्योगों की स्थापना के सम्बन्ध में नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पाॅच सदस्यीय कमेटी गठित कर सम्भावित स्थल चिन्हित किये जाय जिससे अग्रेत्तर कार्यवाही प्रारम्भ की जा सके।
औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि 06 फरवरी, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है, इस कार्यवाही के अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्रों को भी शामिल करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाय।
अन्य प्रकरणों के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्यमियों से सम्बन्धित जो प्रकरण लम्बित हो उसे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाय।
























