Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा आगरा मेट्रो की ट्रेन का डिजिटल अनावरण

मुख्यमंत्री द्वारा आगरा मेट्रो की ट्रेन का डिजिटल अनावरण

339

मुख्यमंत्री ने आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु तिरंगा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने मेट्रो रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री द्वारा आगरा मेट्रो की ट्रेन का डिजिटल अनावरण।

आगरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु तिरंगा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतीक स्वरूप केसरिया, सफेद और हरे रंग के 75 गुब्बारे हवा में छोड़ कर ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री जी के स्वागत में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर रास्ते के दोनों ओर मानव श्रृंखला बनाई। जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में शहर के युवा तिरंगे के साथ सम्मिलित हुए।


इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन मेट्रो डिपो पहुंचकर, मेट्रो रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा मेट्रो ट्रेन की विकास यात्रा से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने आगरा मेट्रो की ट्रेन का डिजिटल अनावरण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के समक्ष आगरा मेट्रो से संबंधित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने हरिशंकरी (पीपल, बरगद एवं पाकड़) के पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।