Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री ने चन्द्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को दी...

उपमुख्यमंत्री ने चन्द्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को दी बधाई

264
उपमुख्यमंत्री ने चन्द्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को दी बधाई
उपमुख्यमंत्री ने चन्द्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल, साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को दी बधाई । उपमुख्यमंत्री ने चन्द्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को दी बधाई

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसरो के तीसरे चन्द्र मिशन, चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल, साफ्ट लैंडिंग पर समस्त देश व प्रदेशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है । इस गौरवशाली अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा है कि इस ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय उपलब्धि से देश का मस्तक ऊंचा हुआ है । श्री मौर्य ने देशवासियों को गौरवान्वित कराने के लिए सभी वैज्ञानिकों तथा इस मिशन से जुड़ी संपूर्ण टीम का आभार प्रकट किया है और अभिनंदन भी किया है।उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि यह हम सबके के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अवसर है। देशवासियों ने चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग को राष्ट्रीय पर्व की भांति गर्व व उत्साह के साथ मनाया।भारत ने नया इतिहास रच दिया। यह नये भारत का सूर्योदय है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष प्रोग्राम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।आज इसरो के चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया है। लैंड करते ही भारत ,चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।कहा कि मिशन की सफलता से विभिन्न क्षेत्रों में भारत के लिए नये मार्ग प्रशस्त होंगे। यह उपलब्धि महज विज्ञान, तकनीकी या दूसरे क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ‘स्पेस इकॉनोमी’ के तौर पर भी देश को नए आयामों तक ले जाएगी।श्री मौर्य ने जोड़ा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत को तीन बड़े फायदे होगे. पहला- फायदा होगा कि स्पेस रेस में भारत बुहत आगे निकल जाएगा,दूसरा -इसरो पर दुनिया का भरोसा बढे़गा, साथ ही स्पेश सेक्टर में निवेश को लेकर भी फायदा होगा।

कारागार मंत्री ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर वैज्ञानिकों को दी बधाई


उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति आज अपने सरकारी आवास 10अ कालिदास से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस अवसर पर उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है, जिन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि देश के नाम की है। उनके (वैज्ञानिकों) इस कार्य की आज पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। साथ ही उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को भी बधाई एवं धन्यवाद दिया, जिनके कुशल नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है एवं विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।