Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home समाज COVID-19, 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 1901 नए मरीज

COVID-19, 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 1901 नए मरीज

220

Total samples tested till date 16089592,Total samples tested over last 24 hours 166106,Total Positive till date 4,97,563,Total Negative till date 15592029।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 और मरीजों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो गई। अब तक प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7180 तक पहुंच गई है। वहीं 1901 नए मरीजों के सामने आने से प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्‍या पांच लाख के करीब यानी 495421 हो गई है।

अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22991 हैं जिनमें से 10408 घर में ही रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि अब तक उपचार के बाद 465250 लोगों को छुट्टी दी गई है। कुमार ने बताया कि राज्य में नवंबर में कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर घटकर 1.13 प्रतिशत रह गई है और संक्रमण की दर भी इस महीने 1.3 प्रतिशत पर आ गई है।