Saturday, February 7, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद घर पर हमला सख्त हुई महापौर

असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद घर पर हमला सख्त हुई महापौर

211
असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद पर हमला सख्त हुई महापौर
असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद पर हमला सख्त हुई महापौर

असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद पर हुए हमले के बाद सख्त हुई महापौर दिए त्वरित और सख्त कार्यवाही के निर्देश।महापौर द्वारा गोमती नगर, विनय खंड- 4 स्थित पार्षद के आवास पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर उनका कुशलक्षेम जाना। असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद पर हमला सख्त हुई महापौर


लखनऊ। भाजपा पार्षद के घर पर बदमाशों ने किया हमला। पार्षद संजय राठौर के घर पर हमला कर गाड़ी पर किया पथराव। भाजपा पार्षद ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का लगाया आरोप। पुलिस कार्रवाई से नाराज पार्षद थाना पर बैठे धरने पर। पार्षद के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुआ केस, जांच शुरू। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने का कर रही दावा। गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुआ बीजेपी पार्षद के घर पर हमला।

नगर निगम लखनऊ अंतर्गत राजीव गांधी प्रथम वार्ड के पार्षद संजय राठौर पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुई हमले की घटना की सूचना प्राप्त होने पर महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा इस कृत्य की अत्यंत निंदा की गई। महापौर ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। महापौर द्वारा गोमती नगर, विनय खंड- 4 स्थित पार्षद के आवास पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए ए.सी.पी. विकास जायसवाल को घटना स्थल पर बुलाकर दोषियों की जल्द से जल्द खोज कर पहचान करने एवं उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य निंदनीय है। इस प्रकार के कृत्य में शामिल असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। विधायक ओ०पी० श्रीवास्तव, नगर निगम कार्यकारणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल के उप नेता सुशील तिवारी पम्मी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पाषर्द गण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद पर हमला सख्त हुई महापौर