![BADAM बादाम सेवन पड़ सकता है महंगा](https://www.nishpakshdastak.com/wp-content/uploads/2024/06/BADAM.jpg)
इन लोगों को बादाम का सेवन पड़ सकता है महंगा, भूलकर भी न करें खाने की गलती। आज तक आपने बादाम खाने के तमाम फायदे सुने होंगे। कई बार लोगों को यह कहते भी सुना होगा कि दिमाग को तेज बनाना है तो रोजाना सुबह बादाम खाए। हो सकता है आप रोजाना इसे खाते भी हो। बहुत सारे लोग स्वस्थ रहने के लिए भी इसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि इसमें में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इतनी ही नहीं यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है पर क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए बादाम का सेवन नुकसान भी दे सकता है। बादाम सेवन पड़ सकता है महंगा
डॉ0 रोहित गुप्ता
♦️आज तक आपने बादाम खाने के तमाम फायदे सुने होंगे। कई बार लोगों को यह कहते भी सुना होगा कि दिमाग को तेज बनाना है तो रोजाना सुबह बादाम खाए। हो सकता है आप रोजाना इसे खाते भी हो।
♦️बादाम सेहत के लिए बहुत पौष्टिक फूड है क्योंकि इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ई, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। दिन में 3-4 बादाम तो सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
♦️इसके अलावा यह कुछ लोगों के लिए कुछ हेल्थ कंडीशन में नुकसानदेह भी है। आज हम आपको बताएंगे किन-किन हेल्थ कंडीशन में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।
♦️बहुत सारे लोग स्वस्थ रहने के लिए भी इसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि इसमें में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इतनी ही नहीं यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है पर क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए बादाम का सेवन नुकसान भी दे सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए…
♦️हाई ब्लड प्रैशर के पेशेंट्स
जिन लोगों का ब्लड प्रैशर हाई रहता हैं, उन्हें बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इन लोगों को नियमित तौर पर ब्लड प्रैशर की दवाईयां लेनी रहती हैं, जिनके साथ बादाम का सेवन आपको भारी पड़ सकता है।
♦️पथरी की समस्या
जिन लोगों के किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी परेशानी हो उन्हें बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इनमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है।
♦️पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां
अगर आपको डाइजेशन संबंधी कोई परेशानी है तो ऐसे में आपको बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। अगर आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो बादाम का खाना एवॉइड करें।
♦️मोटापे से परेशान लोग
जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनको भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।
♦️एंटीबायोटिक दवाइयां
अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम के चलते एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहे हैं, तो ऐसे में बादाम खाना बंद कर दें, क्योंकि बादाम में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम भी होता है। इसके ज्यादा सेवन से हमारे शरीर को दवाइयों के असर पर फर्क पड़ सकता है।
♦️ जिन लोगों का ब्लड प्रैशर हाई रहता हो उन्हें बादाम को अवॉइड करना चाहिए।
♦️ किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी किसी बीमारी के होने पर बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है।
♦️ बादाम में फाइबर काफी मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। लेकिन अधिक मात्रा लेने पर पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां हो सकती है। इसलिए डाइजेशन की समस्या होने पर इसे नहीं खाना चाहिए।
♦️ बादाम में विटामिन ई की अधिक मात्रा होने के कारण इसकी ओवरडोज लेने से सिरदर्द, थकान होने लगती है। इसलिए माइग्रेन के रोगी को बादाम नहीं खाने चाहिए।
♦️ अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम के कारण एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहे हैं तो बादाम खाना बंद कर दें।
♦️ एसिडिटी की समस्या में बादाम न खाएं।
♦️ मोटापे से परेशान लोग भी इसका सेवन न करें क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत मात्रा में होती है। बादाम सेवन पड़ सकता है महंगा