
◆ अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम पण्डित को कांग्रेस ने बनाया मीडिया पैनलिस्ट ।
◆ बुलंदशहर निवासी पूनम पंडित अंतर्राष्ट्रीय शूटर प्रतियोगिता में रह चुकी हैं प्रतिभागी ।
◆ लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता डॉ आशीष दीक्षित को भी बनाया गया मीडिया पैनलिस्ट ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के डिजिटल मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया की अंतर्राष्ट्रीय शूटर प्रतियोगिता में भाग ले चुकी पूनम पांडे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का मीडिया पैनल लिस्ट बनाया गया है और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे डॉ आशीष दीक्षित को भी मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उपरोक्त दोनों सदस्यों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, हुल गांधी व प्रियंका गांधी के विचारों को जनता के बीच में पहुंचाने और जन आवाज को सशक्त करने की अपेक्षा की है।अंशू अवस्थी ने बताया कि पूनम पंडित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ किसान आंदोलन में भी सक्रिय रही हैं, और काफी सक्रियता से किसानों के साथ खड़े होकर जन आवाज को ऊंचा करने का काम किया।डॉ0 आशीष दीक्षित लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे हैं वर्तमान समय से पहले भी मीडिया विभाग में रह चुके हैं।
जनपद लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी के अर्न्तगत नाबालिग से बलात्कार की घटना में उचित कार्यवाही न होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक 30.11.2021 को श्री सतीश आजमानी पूर्व विधायक एवं कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ के पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर अपराध संख्या 252/2021 दिनांक 08/07/2021 थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में पीड़िता की मां द्वारा धारा-342, 376, 506, 120-बी 3/4 एक्ट के अन्तर्गत दर्ज कराये गये मुकदमें में निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी भी शामिल रहे।
उक्त एफआईआर के संदर्भ में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने मा0 अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखकर मामलें की पुनः निष्पक्ष जांच कराये जाने का अनुरोध किया है। ज्ञात हो भगवा चुंगी प्रतापगढ़ निवासी वशिष्ठ वत्स मिश्रा, रामकृष्ण मिश्रा, गीता मिश्रा और अपर आयुक्त वाणिज्य कर वाराणसी मिथिलेश कुमार शुक्ला आरोपी हैं। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की जिससे आरोपियों के हौसले बुलन्द हैं। पीड़िता और पीड़ित परिवार को जान का खतरा भी है।






















