Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश खाद्य वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित रखने के जरूरी कदम उठाये-मुख्यमंत्री

खाद्य वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित रखने के जरूरी कदम उठाये-मुख्यमंत्री

203

खाद्य वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएंआने वाले त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में शांतिपूर्ण वातावरणबना रहे, इसके लिए सभी नियोजित प्रयास किए जाएंकिसानों को सुगमतापूर्वक डी0ए0पी0 खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएअतिवृष्टि के कारण धान व गन्ना सहित जिस भी कृषि उपज कानुकसान हुआ है, राज्य सरकार सबकी क्षतिपूर्ति करेगीहर प्रभावित किसान को पूरा मुआवजा दिया जाएगाराजस्व और कृषि विभाग को नुकसान के आकलन का काम यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश।

लखनऊ। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य तेलों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। भारत सरकार द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के लिये स्टॉक लिमिट तय की गई है। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे, इसके लिए सभी नियोजित प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक पूरी सतर्कता बरतें। सभी का सहयोग लेकर पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराया जाए।

किसानों को सुगमतापूर्वक डी0ए0पी0 खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक जिले में मांग-आपूर्ति के बीच संतुलन बनाये रखें। डी0ए0पी0 के कृत्रिम अभाव की स्थिति बनाने वालों के साथ कठोरता से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण धान व गन्ना सहित जिस भी कृषि उपज का नुकसान हुआ है, राज्य सरकार सबकी क्षतिपूर्ति करेगी। हर प्रभावित किसान को पूरा मुआवजा दिया जाएगा। उन्हांेंने राजस्व और कृषि विभाग को नुकसान के आकलन का काम यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे।मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिये प्रदेशव्यापी अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। इसकी निरन्तर मॉनीटरिंग भी की जाए।