Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीरामलला तथा श्री हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीरामलला तथा श्री हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया

463

मुख्यमंत्री ने महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर जनपद अयोध्या स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला तथा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया।मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या में संचालित विकास कार्याें एवं श्रावण झूला मेले के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की, श्रावण झूला मेले को सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।

अयोध्या/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर आज जनपद अयोध्या के सरयू घाट/रामकथा पार्क स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला तथा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया।मुख्यमंत्री ने अयोध्या में संचालित विकास कार्याें एवं श्रावण झूला मेले के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रावण झूला मेले को सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यांे का निरीक्षण भी किया।मुख्यमंत्री दिगम्बर अखाड़ा में महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंत जी हमेशा सभी के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।इस अवसर पर दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेशदास जी महाराज एवं अन्य साधु-संत तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।