Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति चंद्रशेखर को मिल सकती है यूपी भाजपा अध्यक्ष की कमान

चंद्रशेखर को मिल सकती है यूपी भाजपा अध्यक्ष की कमान

251

राजस्थान में महामंत्री पद संभाल रहे चंद्रशेखर को मिल सकती है यूपी भाजपा में अध्यक्ष की कमान।

लखनऊ। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व का ध्यान अब उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन पर है। भाजपा उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष का नाम घोषित होना इसी हफ्ते तय है। साथ ही प्रदेश संगठन में फेरबदल होने की उम्मीद है।प्रदेश महामंत्री संगठन, सुनील बंसल का भी कद बढ़ाए जाने की उम्मीद है। संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने यूपी के बाहर कहीं और की जिम्मेदारी मांगी है। पार्टी ने उनका प्रस्ताव भी स्वीकार किया है। उनकी जगह पर अब पार्टी में नए चेहरे की तलाश की जा रही है। पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव 2022 की तरह ही सफलता चाहती है। पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन के शीर्ष के दो पद पर कद्दावर नेता को ही देना चाहती है। ऐसे चेहरों की तलाश है जो आने वाले समय को देखते हुए पार्टी के संगठन को प्रदेश में नई दिशा दे सकें।


सुनील बंसल की जगह धर्मपाल सिंह और चंद्रशेखर को उत्तर प्रदेश कमान मिल सकती है। धर्मपाल सिंह यूपी और उत्तराखंड में एबीवीपी में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। राजस्थान में महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे चंद्रशेखर को उत्तर प्रदेश लाया जा सकता है। वह यूपी के ही रहने वाले हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्होंने अमित शाह के साथ पार्टी में काम किया है।फिर उनको राजस्थान में महामंत्री संगठन के पद पर उनको भेजा गया।उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के तथा महामंत्री संगठन के पद पर नए चेहरों की तलाश में भाजपा के साथ ही आरएसएस में भी मंथन चला है। पार्टी वर्तमान में प्रदेश संगठन मंत्री के पद का निर्वहन कर रहे सुनील बंसल को दिल्ली या फिर किसी नई चुनौती वाली जगह पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।