लोकतंत्र के हित में एक राष्ट्र-एक चुनाव
चुनाव एक देश एक चुनाव की जगह  सुरक्षा की दृष्टि से देश में कई चरणों में कई बार लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव होने लगे जिसने देश पर अनावश्यक खर्च भी बढ़ा दिया। -डा. भरत मिश्र प्राची      एक राष्ट्र एक चुनाव इस देश के लिये कोई नई पहल नहीं है. आजादी के बाद 1951-52 से लेकर 1967 तक के लोकसभा विधानसभा के चुनाव एक साथ ही होते रहे लेकिन जब से सत्ता के प्रति राजनीति में मोह ज्यादा पनप गया, देश में छोटे - छोटे दल ज्यादा पनप गये जिससे आया राम, गया राम की कहानी शुरू हो गई। सत्ता के लिये कौन किधर चला जायेगा, कब चला जायेगा, किसी को पता नहीं। इस तरह के बदले हालात एवं असुरक्षित माहौल ने देश में लोकतंत्र की तस्वीर ही बदल डाली। विधान सभा, लोकसभा के परिवेश समय से पहले हीं डगमगाने लगे। मघ्यावधि चुनाव की स्थितियां बनने लगी। एक देश एक चुनाव की जगह  सुरक्षा की दृष्टि से देश में कई चरणों में कई बार लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव होने लगे जिसने देश पर अनावश्यक खर्च भी बढ़ा दिया। अब फिर से एक राष्ट्र, एक चुनाव कराये जाने की संवैधानिक बात सामने आ रही है जिसके तहत इस दिशा में देश के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविद के नेतृत्व में गठित समिति की सिफारिश स्वीकार करते हुए वर्तमान केन्द्र सरकार ने वर्ष 2029 में एक राष्ट्र एक चुनाव कराये जाने की पहल शुरू कर दी है। केन्द्र सरकार की यह पहल देश एवं लोकतंत्र के हित में अवश्य है जहां चुनाव पर होने वाले अनावश्यक खर्च रोका जा सकता है पर देश में बदली राजनीतिक पृष्ठ्भूमि जहां लाभतंत्र के साथ - साथ माफिया वर्ग हावी है, इस तरह के परिवेश को कब तक स्थाईत्व प्रदान कर सकेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस पहल पर जहां सत्ता पक्ष सकरात्मक नजर आ रहा है, वहीं विपक्ष अपने - अपने तरीके से विरोध जता रहा है। फिर भी इस पहल पर कुछ राजनीतिक, कुछ संवैधानिक अड़चनें अवश्य नजर आ रही है जिसका समाधान सभी को मिलकर तलाशना होगा ।      फिलहाल वर्ष 2025, एवं 2026 में देश के 17 राज्यों के होने वाले विधान सभा चुनाव के कार्यकाल को बढ़ाये जाने की समिति ने सिफारिश की है जहां कुछ राज्यों में केन्द्र की सत्ता पक्ष राजनीतिक दल की सरकार तो कुछ राज्यों में विपक्ष की सरकार सत्ता में है जो एक टेढ़ी खीर है।     जब देश में एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव करा लिये जाय तो इस बात की कोई गारंटी नहीं कि देश में मध्यावधि चुनाव की स्थिति न बने, यहीं तर्क विपक्ष की ओर से आ रहा है।       एक राष्ट्र एक चुनाव को सफल बनाने के लिये देश में मध्यावधि चुनाव की स्थिति को टालने के मार्ग तलाशने होगे। इस दिशा में संविधान में एक कानून यह भी परित किया जाना चाहिए जो परिवेश मध्यावधि चुनाव के कारण बनते है, उस पर अकुंश लगाया जाय। बहुमत  के आधार पर सरकार गिराने के बजाय अल्पमत की सरकार चलते रहने का कानून बने जिससे आया राम गया राम की कहानी खत्म हो। लोकसभा एवं विधान सभा परिवेश पर आया राम गया राम प्रभावहीन रहेंगे एवं देश में बहुदलीय की जगह राजनीतिक दलों की संख्या सीमित रहे तो एक राष्ट्र एक चुनाव सफल हो सकता है।
भारत को चौकन्ना रहना होगा
क्या इससे बदल जाएंगे युद्ध के तरीके-भारत को भी रहना होगा चौकन्ना। युद्ध में अब ऐसी युक्तियों का उपयोग होता...
शिक्षकों को सशक्त बनाना,भारत को सशक्त बनाना
विजय गर्ग   राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एनसीटीई कार्यक्रमों का मार्ग प्रशस्त होने के साथ,भारत ज्ञान के वैश्विक प्रतीक के रूप में अपनी स्थिति...
ओजोन की दोहरी प्रकृति रहे सतर्क
ओजोन जीवन की रक्षा करता है और जोखिम पैदा करता है, इसकी दोहरी प्रकृति सतर्क वैश्विक कार्रवाई की मांग करती है। ओजोन वास्तव में...
मोदी मजबूत वैश्विक नेता के तौर पर उभरे
पिछले 10 सालों में मोदी मजबूत वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने युद्ध के दौरान रूस...
सेमीकंडक्टर पार्क विकसित करेगी सरकार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यूपी का पहला सेमीकंडक्टर पार्क विकसित करेगी योगी सरकार। यमुना एक्सप्रेसवे...
बढ़ती महंगाई का विसर्जन कब होगा..?
अशोक भाटिया इस समय देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है। आज मंगलवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का विसर्जन तो हो गया अब जनता पूछ...
'अमृतकाल के सारथी' हैं मोदी-मुख्यमंत्री
सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं पीएम मोदी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई। मुख्यमंत्री...
खेल में करियर के अवसर
खेल,एथलेटिक्स और शारीरिक फिटनेस में करियर के अवसर। भारत में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सर्वोच्च निकाय है। जिसे युवा प्रतिभाओं को खेलों में रुचि...
क्या भारत और चीन नजदीक आ रहे हैं..?
राजेश कुमार पासी जब मीडिया का पूरा ध्यान राहुल गांधी के विवादित बयानों पर लगा हुआ था तो एक ऐसी...
योगी से नाराज ब्राह्मण क्या बदल सकते हैं सियासी पाला

योगी से नाराज ब्राह्मण क्या बदल सकते हैं सियासी पाला? 

0
उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समुदाय की नाराजगी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या योगी आदित्यनाथ से असंतोष...

Breaking News

भाजपा झूठ की परतों से चला रहा प्रोपेगंडा

भाजपा झूठ की परतों से चला रहा प्रोपेगंडा

0
 भाजपा झूठ की सोन पापड़ी है। एक झूठ की परत के ऊपर दूसरी परत चढ़ा देते हैं। प्रोपेगंडा भाजपा का टारगेटेड कैम्पेन है। जनता...
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस: शोर के युग में सत्य की रक्षा

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस: शोर के युग में सत्य की रक्षा

0
हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन होता है जो उत्सव के साथ-साथ चेतावनी भी...
बारात,संस्कार और बदलता समाज

बारात,संस्कार और बदलता समाज

0
एक समय था जब बारात का आना केवल एक परिवार का दूसरे परिवार तक पहुँचना नहीं, बल्कि पूरे गाँव का उत्सव माना जाता था।...
बरगी डैम हादसा: सुरक्षा में चूक या लापरवाही का नतीजा?

बरगी डैम हादसा: सुरक्षा में चूक या लापरवाही का नतीजा?

0
सुरक्षित जल यात्रा: सावधानी, सजगता और सुरक्षा का संगम: जबलपुर बरगी डैम (नर्मदा नदी) हादसा ! जबलपुर के बरगी डैम पर हुए दर्दनाक हादसे...
5 राज्यों में किसका होगा राजतिलक

5 राज्यों में किसका होगा राजतिलक

0
देश की सियासत एक बार फिर गरमाने वाली है, क्योंकि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल पूरी तरह तैयार है।...