Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या बूथ लेबल अधिकारी घर घर करेंगे सत्यापन

बूथ लेबल अधिकारी घर घर करेंगे सत्यापन

11
बूथ लेबल अधिकारी घर घर करेंगे सत्यापन
बूथ लेबल अधिकारी घर घर करेंगे सत्यापन
तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को नहीं होना होगा परेशान। बूथ लेबल अधिकारी घर घर करेंगे सत्यापन।
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं के लिए सुनवाई प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं समावेशी बना दिया गया है।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निखिल टी. फुडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को अनावश्यक रूप से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदाताओं के सत्यापन हेतु बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) स्वयं घर-घर जाकर नोटिस का वितरण करेंगे।
उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा संबंधित मतदाता से नोटिस की पावती एवं आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके उपरांत सुनवाई की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी तथा किसी भी मतदाता को सुनवाई स्थल पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन नामावली की शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है, जिससे मतदाताओं को सुविधा मिले और प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण हो सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि समयबद्ध रूप से कार्यवाही संपन्न हो सके।