Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार

भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार

199
भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार
भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष बुधवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर सपा के पूर्व विधायक संजय गर्ग (सहारनपुर), बसपा के पूर्व विधायक रामकुमार गौतम (गाजीपुर), पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह (बलिया), नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द यादव (जालौन), सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोरी (महोबा), नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा गौतम (लखीमपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस कुमार वर्मा (बलरामपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मलिक (बागपत), ब्लाक प्रमुख मजहरून्निशां (संतकबीर नगर), जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे ‘कुल्लू‘ (ललितपुर), प्रेमाबाई अहिरवार (ललितपुर), नरेन्द्र झा (ललितपुर), हिमांशु त्रिपाठी (फतेहपुर), अमरेन्द्र भारद्वाज (लखनऊ), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना पाठक (झांसी), सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीरू पटेल (बरेली), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शिवहरे (हमीरपुर), बसपा के पूर्व झांसी कमीश्नरी अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा जालौन से बसपा के पांच बार जिलाध्यक्ष रहे मूलशरण कुशवाहा, कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. चन्द्रेश कुमार उपाध्याय (सिद्धार्थनगर), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केशव बाबू शिवहरे (हमीरपुर), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना लाल रजक (ललितपुर), सपा के पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह पटेल (मीरजापुर), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. पीयूष कुमार यादव (आजमगढ़), पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गिरधारी लाल सोनकर (गोरखपुर), बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ताकर्दम तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया। भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा परिवार में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर चलने वाला राजनैतिक दल है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पथ पर बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जनकल्याण के कार्य कर रही है। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम हुआ है। भाजपा की सरकारों ने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूर्ण करने में हम सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करना है। हम सभी मिलकर उस संकल्प को पूर्ण करेगें और भाजपा की विचारधारा तथा भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगें। श्री चौधरी ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों में बडे़ पद और शीर्ष नेतृत्व सिर्फ उनके परिवारों के लिए आरक्षित है, जबकि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर किसी भी पद पर पहुंच सकता है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ आप सभी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री का विकसित भारत का विजन है, विकसित भारत के विजन में विश्वगुरू भारत का संकल्प समाहित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण सम्मान है। भाजपा में शामिल होने के साथ आप सभी को यह जिम्मेदारी लेकर घर जाना है कि अपने जनपद में पहुंचकर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है और इसका अहसास पूरे विश्व को हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें अपने-अपने क्षेत्र और अपने-अपने बूथ को जिताने की जिम्मेदारी लेना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रचण्ड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

इसके साथ ही आप की प्रदेश सचिव राजकुमारी वर्मा (कानपुर), यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव अभिनव तिवारी (कानपुर), सपा के नेता सोनू त्यागी (सहारनपुर),प्रवीण सैनी (सहारनपुर), नागेन्द्र राणा (सहारनपुर),आजम शाह(सहारनपुर), पवन गुप्ता (मुरादाबाद), महेन्द्र सिंह (बरेली),देवेन्द्र सिंह (बरेली), मुकेश राजपूत (झांसी),प्रवल प्रताप सिंह (जालौन), मनोज शुक्ला (कानपुर), रवि पाण्डेय (कानपुर), आशीष कुमार (कानपुर), तुषार मिश्रा (कानपुर),दीपक कुमार (कानपुर),अमित सिंह (कानपुर), सुधीर यादव (औरैया), आशीष चर्तुवेदी (कन्नौज), भरत बाधवानी (लखनऊ), धनज्ज्य सिंह ‘झब्बू‘ (मऊ) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा का निरन्तर बढ़ता जनाधार