भाजपा का बुनियादी चरित्र लोकतंत्र विरोधी:अखिलेश यादव

47
भाजपा का बुनियादी चरित्र लोकतंत्र विरोधी:अखिलेश यादव
भाजपा का बुनियादी चरित्र लोकतंत्र विरोधी:अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा का बुनियादी चरित्र लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। ये जो एसआईआर हो रहा है, यही एनआरसी है। एनआरसी का कार्य गृहमंत्रालय से होता है लेकिन सरकार निर्वाचन आयोग से एसआईआर के जरिए एनआरसी का कार्य करा रही है।सपा मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं, नेताओं, नौजवानों, प्रबुद्ध समाज के लोगों, डॉक्टरों, प्रोफेसरों, साधु-संतों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में आये लोगों ने श्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर नववर्ष की बधाई दी और 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। भाजपा का बुनियादी चरित्र लोकतंत्र विरोधी:अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक विचारों का प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को नहीं मानती है। जनता से झूठे वादे करती है। भाजपा सरकार जनता को हमेशा परेशानी में बनाए रखना चाहती है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है जनता को लाइनों में लगा रखा है। समाजवादी पार्टी संविधान के मार्ग पर चलती है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। जनता की तबाही रोकने, प्रदेश के विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी को धोखा दिया है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार चरम पर है। जनता भाजपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है। इस सरकार की बेईमानी और लूट से जनता परेशान है। जनता 2027 में भाजपा को हराकर कुशासन का अंत कर देगी।

आज दशनाम जूना अखाड़ा वाराणसी के साधुसंतों ने अखिलेश यादव से भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का आशीर्वाद दिया। अखिलेश यादव ने साधु-संतो का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साधु-संतो ने मंगल कामना की। मुलाकात करने वाले प्रमुख साधु-संतों में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा वाराणसी के नागा बाबा श्री तूफानपुरी, महंत श्री राकेश गिरि, श्री जोगेन्द्र गिरि, अनिल गिरि, पेल गिरि, शिवराम गिरि, बच्चा गिरि, अजय गिरि, नरेश गिरि शामिल रहे। सभी बाबाओं एवं साधु संतो ने अखिलेश यादव को 2027 में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। साधु-संतो ने कहा है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही राजनीति सत्य के मार्ग पर चलेगी और जन कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किये गये विकास कार्य और कुंभ आयोजन की सफलता आज भी साधु-संतों के स्मृति पटल पर अंकित है। भाजपा का बुनियादी चरित्र लोकतंत्र विरोधी:अखिलेश यादव