Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति जनसेवा को तत्पर भाजपा-योगी

जनसेवा को तत्पर भाजपा-योगी

165
जनसेवा को तत्पर भाजपा-योगी
जनसेवा को तत्पर भाजपा-योगी

हर विपदा में जनसेवा को तत्पर रहते हैं भाजपा कार्यकर्ता। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में मनोबल बढ़ाते हुए बोले मुख्यमंत्री। लाभार्थियों से लगातार संपर्क में रहें जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता। जनसेवा को तत्पर भाजपा-योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता अपार ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्य करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा कार्यकर्ता, सहयोगी भाव के साथ आमजन के साथ सदैव खड़े रहते हैं। कोरोनाकाल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रहा है। कोरोनाकाल की भयावह विपदा में ‘सेवा ही संगठन है’ के भाव के साथ काम करने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा व उसके कार्यकर्ता ही रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता हर विपदा में जनसेवा को तत्पर रहते हैं।

योगी गोरखपुर के एनेक्सी भवन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की खास मौजूदगी में पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टीजन का मनोबल बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के कुशल नेतृत्व में तीन राज्यों की विधानसभा चुनावों में मिले ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद उनके व्यस्ततम समय में से गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पाथेय मिलना सैभाग्य की बात है। सीएम योगी ने सभी जनप्रतिनिधियों व संगठन के कार्यकर्ताओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक लाभार्थियों के साथ शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क स्थापित करें और पात्र लोगों को लाभकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ भी दिलायें। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए वर्ष 2024 में एकबार फिर हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ केन्द्र में भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि गोरखपुर क्षेत्र सदैव से चुनावों में अच्छा परिणाम देने वाला क्षेत्र रहा है। जनसेवा को तत्पर भाजपा-योगी