भाजपा संविधान विरोधी-अखिलेश यादव

27
भाजपा संविधान विरोधी-अखिलेश यादव
भाजपा संविधान विरोधी-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अयोध्या। आज अखिलेश यादव ने स्वर्गीय मित्रसेन यादव की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। मिल्कीपुर विधान उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में विशाल चुनाव जनसभा को अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। अजीत प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। मिल्कीपुर का चुनाव चुनौती है। यह चुनाव जनता बनाम सरकार के बीच है। मतदाताओं और प्रशासन के बीच होने जा रहे यह चुनाव राजनीति की दिशा का संदेश देगा। मिल्कीपुर की जनता समाजवादियों के साथ है। इसीलिए भाजपा ने 9 सीटों के साथ हुए उपचुनाव के साथ मिल्कीपुर का चुनाव नहीं होने दिया। मिल्कीपुर के इस उपचुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा के लखनऊ वालों को नींद नहीं आ रही है। अयोध्या की जनता ने लोकसभा चुनाव में जिताकर समाजवादी पार्टी का सम्मान बढ़ाया। हमने अवधेश प्रसाद जी को अपने साथ आगे बैठाया तो कई लोगों को दर्द होने लगता है। अयोध्या की जनता ने भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीतिक को खत्म कर दिया। मिल्कीपुर में समाजवादियों का महाकुंभ भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति का पूरी तरह से खात्मा कर देगी। भाजपा संविधान विरोधी-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में जिस तरह की घटना हुई है उसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती है। सरकार महाकुंभ में हर घंटे लोगों के स्नान के आंकड़े दे रही थी। लेकिन महाकुंभ में भगदड़ में जान गवांने वालों की संख्या नही बता पा रही है। भाजपा सरकार ने कुंभ में अव्यवस्था की। हिन्दुओं की जान ले ली। उनकी लाशें बिछवा दी। महाकुंभ भगदड़ में जिन श्रद्धालुओं का सामान छूट गया और बिखर गया था उसे जेसीबी से फेकवा दिया। सुनने में आ रहा है कि उसमें लाशें भी थी। मुख्यमंत्री और सरकार महाकुंभ में भगदड़ की सच्चाई नहीं बता रही है। मौतों के आंकड़े को छिपा रहे है। जो करोड़ों लोगों की गिनती कर रहे थे उन्हें भगदड़ की घटना को स्वीकार करने में 17 घंटे लगे। सरकार 30 लोगों की मौत बता रही है। वह सही नहीं है। जो तस्वीरें और वीडियो आये हैं वह बेहद भयावह है। अखबार और टीवी चैनल वाले भले सही न बताएं, लेकिन सोशल मीडिया के तमाम लोग हैं जो सच्चाई सामने ला रहे हैं। परिजन अपनो को ढूंढ़ रहे हैं, बिलख रहे हैं लेकिन सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है। सरकार मरने वालों और खोने वालों के सही आंकड़े नहीं बता रही है। महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिना संगम में स्नान किये वापस चले गये। उन्हें रास्ते से ही वापस कर दिया गया। श्रद्धालुओं को खाने-पीने से लेकर हर तरह की असुविधा का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री जी कुंभ की घटना को चाहे जितना छिपा ले लेकिन सोशल मीडिया के जरिए सब लोग जान गये हैं कि श्रद्धालुओं के साथ किस तरह की घटना घटी है।

अखिलेश यादव ने स्वर्गीय मित्रसेन यादव की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की

अखिलेश यादव ने कहा कि लोग वस्त्र से नहीं विचार से योगी होते है। जो सच को छिपाए वह योगी नहीं है। जो सत्य बोले वही योगी होता है। सरकार और मुख्यमंत्री सच नहीं बोल रहे हैं। सत्य को छिपा रहे है। सौ करोड़ लोगों को स्नान कराने का दावा करने वाली सरकार कुछ करोड़ लोगों को स्नान नहीं करा पा रही है। महाकुंभ में हर तरह की अव्यवस्था रही। मुख्यमंत्री ने जनता को गुमराह किया। सनातन परम्परा के अनुसार कुंभ में साधु, संत, धर्माचार्य और शंकराचार्य का स्नान मुहूर्त के अनुसार होता है। मुख्यमंत्री ने सभी को गुमराह करके सनातन परम्परा को तोड़ने का काम किया। घटना को छिपाने का काम किया। साधु संतों से झूठ बोला। मुख्यमंत्री खिसियाएं हुए है। इसीलिए मिल्कीपुर में आकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद को अपमानित किया। उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अयोध्या में बेटी के साथ हुई घटना से समाजवादी दुःखी है। पूरे प्रदेश में बेटियों के साथ घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री जी और भाजपा सरकार घटनाओं को छिपाने का काम करते हैं। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी और चुनाव बाद उनकी मदद भी करेगी। अवधेश प्रसाद बेटी के साथ हुई घटना से बेहद भावुक हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।

इस सरकार ने प्रदेश में हर तरह का भ्रष्टाचार किया है। स्वास्थ्य सेवाओं और एम्बुलेंस व्यवस्था खराब कर दी है। भाजपा ने पीडीए के साथ अन्याय और भेदभाव किया है। अयोध्या से पीडीए के अधिकारियों को हटा दिया है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही हे। मुख्यमंत्री के इशारे पर संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। समाजवादियों को वोट डालने से रोकने का प्रयास कर रहे है। समाजवादी पार्टी के लोग बहादुर लोग है। भाजपा सरकार के हर बेईमानी और अन्याय का मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग वोट डालने जरूर जाय। वोट डालकर भाजपा को हरा कर अन्याय, अत्याचार और अपमान का बदला लेना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा विकास के साथ रही है समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों का साथ दिया है। भाजपा किसानों के साथ अन्याय कर रही है। अयोध्या के किसानों की जमीन छीन रही है। उन्हें बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा नहीं दे रही है। बड़ी संख्या में पीड़ित किसान हम लोगों से मिले थे और हमने उनकी आवाज उठाई। समाजवादी लोग विकास चाहते है लेकिन किसानों को उनकी जमीनों का बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए।

    भाजपा किसानों की जमीन छीनना चाहती है। व्यापारियों की दुकाने तोड़ दी। समाजवादियों ने उनके न्याय के लिए आवाज उठायी। हम अयोध्या का विकास चाहते हैं। 2027 में समाजवादियों की सरकार बनेगी। अयोध्या को वर्ल्ड क्लास शहर बनाएंगे, किसानों की अधिग्रहीत जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा देंगे। भाजपा के लोग सबसे बड़े भूमाफिया है। अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में गरीबों और किसानों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा सरकार में हुई सिर्फ अयोध्या की ही रजिस्ट्रियां निकालकर देख लिया जाए तो पता चल जायेगा कि भाजपा के लोग कितने बड़े भूमाफिया हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर अयोध्या में लखनऊ के इकॉना जैसा क्रिकेट स्टेडियम बनाएंगे। अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि है। भाजपा को जब भी मौका मिला उसने संविधान की धज्जियां उड़ायी। लोकतंत्र की हत्या की। भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। संविधान पीडीए का प्रकाश स्तम्भ है। पीडीए का रक्षा कवच है। संविधान ने पीडीए की रक्षा की। अब पीडीए संविधान की रक्षा करेगा। मिल्कीपुर की जनता पीडीए और अजीत प्रसाद के साथ है। मुख्यमंत्री जी पीडीए से घबराए हुए है। इसीलिए उनकी भाषा बदल गयी है। भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। नौजवानों को नौकरी नहीं है। यह चुनाव बेइमानों के खिलाफ है। भाजपा को हराना है। वोट जरूर डालना है। जो समाजवादियों को बुरा भला कह रहे है। उन्हें सबक सिखाना है।

  जनसभा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अवधेश प्रसाद ने सम्बोधित करते हुए आये सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है। बहन, बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। बेटियों का अपमान हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने मुझें अपशब्द कहा, अपमानित किया तो मिल्कीपुर की जनता संघर्षशील है। भाजपा के अन्याय, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। आज अस्पतालों में दवाएं नहीं है, डॉक्टर नहीं है। विकास कार्य ठप्प है। भाजपा सरकार मिल्कीपुर में पोलिंग बूथ लूटना चाहती है। चुनाव आयोग इसका संज्ञान लें।

  सिद्धपीठ करतलिया बाबा आश्रम के महंत श्री राम दास बालयोगी ने जनसभा में अखिलेश यादव को गदा भेंट किया। रामनामी पहनाकर प्रसाद दिया और विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया। जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद आरके चौधरी पूर्व मंत्री, आनन्द सेन, पवन पाण्डेय, विधायक त्रिभुवन दत्त, संग्राम यादव, गौरव रावत, जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव, फिरोज खान, गब्बर खां, अंकुर सेन ने सम्बोधित किया। जनसभा का संचालन पूर्व विधायक अब्बास अली रुश्दी मियां ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जयशंकर पाण्डेय, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, महेन्द्र यादव, डॉ0 राजपाल कश्यप, राम आसरे विश्वकर्मा, मिठाई लाल भारती धर्मेन्द्र सोलंकी, लक्ष्मण यादव, शकील नदवी, राम करन निर्मल, अरविन्द गिरि, संजय सविता विद्यार्थी आदि भी मौजूद रहे।     भाजपा संविधान विरोधी-अखिलेश यादव