अवध में भाजपा हारी अब मगध की बारी:अखिलेश यादव

62
अवध में भाजपा हारी अब मगध की बारी:अखिलेश यादव
अवध में भाजपा हारी अब मगध की बारी:अखिलेश यादव

भाजपा को लेकर विपक्ष का आरोप है कि यह पार्टी पूरी तरह अवसरवादी है। सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा लोगों का इस्तेमाल करती है और बाद में उन्हें बर्बाद कर देती है। देश की जनता को उम्मीद है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाएगा और लोगों के वोट के अधिकार की रक्षा करेगा। लोकतंत्र तभी सुरक्षित रहेगा जब चुनाव आयोग स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कार्य करेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे अवध (उत्तर प्रदेश) में भाजपा को हरा दिया गया, वैसे ही अब मगध (बिहार) में भी भाजपा को परास्त किया जाएगा। उन्होंने यह महत्वपूर्ण राजनीतिक सन्देश प्रतिपादित किया कि भाजपा बिहार से बाहर हो रही है और यह पलायन निश्चित है। अवध में भाजपा हारी अब मगध की बारी:अखिलेश यादव

 आज अखिलेश यादव बिहार के सिवान-छपरा-आरा में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ सिवान से आरा तक वोटर अधिकार यात्रा में लोगों का अभिवादन किया। मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार और भाजपा की साजिशों से जागरूक किया। आरा में वोटर अधिकार यात्रा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जनता में भारी जोश और उत्साह है। जनता भाजपा और उसके सहयोगी दलों को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर कर देगी। इस बार बिहार भाजपा की हार लिखेगा। अभी लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने अवध में भाजपा को हराया है। अब इंडिया गठबंधन मगध में भाजपा को हरायेगा। बिहार की जनता को तेजस्वी यादव पर भरोसा है। तेजस्वी यादव जब बिहार की सरकार में थे, उन्होंने लाखों युवाओं को नौकरियां दी। नौजवानों में उम्मीद जगायी। जनता को भरोसा है कि तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं का पलायन नहीं होने देंगे। इस बार चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का पलायन होगा। अवध में भाजपा हारी अब मगध की बारी:अखिलेश यादव

अवध में भाजपा हारी अब मगध की बारी:अखिलेश यादव

भाजपा अवसरवादी पार्टी है। लोगों का इस्तेमाल करती है। भाजपा लोगों का इस्तेमाल करके उन्हें बर्बाद कर देती है। देश की जनता को उम्मीद रहती है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य करेगा। लोगों के वोट के अधिकार का संरक्षण करेगा। संविधान में दिए गये वोट के अधिकार को बचाएगा लेकिन आयोग भाजपा से मिलकर कार्य कर रहा है। भाजपा ने चुनाव आयोग को अपना जुगाड़ आयोग बना लिया है। चुनाव आयोग भाजपा का जुगाड़ आयोग बन गया है। बिहार में जो एसआईआर हो रहा है उससे सिरफिरा कोई दूसरा फैसला नहीं हो सकता है। यह सिरफिरा फैसला भाजपा के इशारे पर हुआ है। बिहार की जनता से वोट के अधिकार को छीना जा रहा है। जनता सब देख रही है। जनता चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी। बिहार की जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी। इस बार जब तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनेगी नौजवानों का पलायन नहीं होगा, भाजपा का पलायन होगा। इंडिया गठबंधन भाजपा, चुनाव आयोग और अधिकारियों के तीन तिगाड़ा को तोड़ने का काम करेगा।


    अखिलेश यादव ने कहा बिहार की जनता जानती है, इसी बिहार ने पहले भी भाजपा का रथ रोका था। इस बार भी चुनाव में बिहार की जनता भाजपा का रथ रोक देगी। यह चुनाव वोट का अधिकार बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है। वोट का अधिकार बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। लोकतंत्र रहेगा तभी संविधान बचेगा। संविधान हम सब के लिए संजीवनी है। संविधान बचेगा तभी जनता के अधिकार बचेंगे। भाजपा पहले वोट का अधिकार छीनेगी, फिर राशन का अधिकार छीनेगी। उसके बाद नौकरी का अधिकार छीन लेगी। भाजपा सब कुछ छीनकर जनता को सड़क पर लाना चाहती है। हमे भरोसा है कि बिहार की जनता अपने वोट के अधिकार और संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को रिकार्ड मतों से जीत दिलाएगी। हम समाजवादी लोग अपने उत्तर प्रदेश के अनुभव के साथ तेजस्वी यादव की पूरी मदद करेंगे। चुनाव जीतकर तेजस्वी जी बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। आगे बढ़ाएंगे। बिहार में खुशहाली लाने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। महंगाई बढ़ गयी है। जनता को डराने वाली भाजपा आज कल अमेरिका और ट्रम्प से डरी हुई है। अमेरिका ने टैरिफ लगाकर हमारे कारोबारियों के व्यापार पर संकट पैदा किया है। भाजपा के लोग उस पर बात नहीं करते हैं।  चुप्पी साध लिए है। ऐसा लगता है, अमेरिका ने भाजपा के मुंह पर भी टैरिफ लगा दिया है। इस अवसर पर नेता विरोधी दल लोकसभा राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा तेजस्वी यादव, भाजपा माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने वोटर अधिकार यात्रा की सफलता के लिए सभी नेताओं और बिहार की जनता को बधाई दी।अखिलेश यादव के वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पर बिहार के नौजवानों, किसानों, महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों में भारी जोश और उत्साह रहा। जनता ने यात्रा के रास्ते में जगह-जगह अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। अवध में भाजपा हारी अब मगध की बारी:अखिलेश यादव