

भाजपा के लोग बहुत मनमानी कर रहे है। इसीलिए पूरी व्यवस्था खराब हो गयी है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहने को तो बजट बढ़ा रहे हैं लेकिन यह सरकार और इसके विभाग बजट नहीं खर्च कर पा रहे हैं। कानपुर दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब सरकार ने महाकुंभ को लेकर सौ करोड़ लोगों के स्नान का इंतजाम किया था तो चूक क्यों हो गयी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने डबल ब्लंडर क्यों किया। जब यूपी सरकार कह रही थी कि सौ करोड़ लोगों का इंतजाम कर रहे हैं, बस की व्यवस्था करने की बात कर रहे थे, टेªनों के इंतजाम की बात हो रही थी तो कमी कहां रह गयी? भाजपा सरकार चरम पर भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार को जिस स्तर की तैयारी करनी चाहिए थी वह नहीं किया गया। केवल अपना प्रचार करते रहे। व्यवस्था से ज्यादा ये अपने प्रचार में जुटे रहें। जब सरकार हर दिन बता रही है कि करोड़ों लोगों ने स्नान कर लिया है तो महाकुंभ भगदड़ में जान गवांने वालों की संख्या क्यों नहीं बता रही है। जो खो गए उनकी संख्या क्यों नहीं बता रहे है। सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गिन लिया लेकिन मृतकों को क्यों नहीं गिन पायी। सरकार अर्थव्यवस्था को तीसरे नम्बर पर ले जाने की बात कर रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर को दुनिया के बराबर होने की बात की जा रही है। लेकिन जो घटनाएं हो रही उससे पता चलता है कि भाजपा सरकार महा आयोजन की तैयारियों में राजनीतिक लाभ लेने में जुट जाती है। आयोजन से ज्यादा अपने प्रचार पर खर्च करती है। आयोजन की व्यवस्था चाहे जितनी खराब हो, ये लोग अपनी इमेज चमकाने में लगे रहते हैं।
भाजपा सरकार राजनीतिक पार्टियों, नेताओं और पत्रकारों के सुझाव और सलाह को अपना विरोध समझती है। हम लोगों का सुझाव और सलाह उन्हें बुरा लगता है। ये लोग इतने ज्ञानी है कि किसी सलाह को नहीं स्वीकार करते हैं। चीजों को अपने आप डिफाइन कर देते है। 144 साल की बात अपने आप डिफाइन कर दिए। ऐसा प्रचार किया कि लोग महाकुंभ के लिए निकल पड़े। मुख्यमंत्री जी ने तो बहुत आगे बढ़कर घोषणा कर दी कि 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था कर दी है। अगर सौ करोड़ लोगों की व्यवस्था होती तो महाकुंभ में इतने लोगों की जान भगदड़ में नहीं जाती।
अखिलेश यादव ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके है। यह सरकार आंकड़े कम बता रही। ऐसा इसलिए कर रहे है, क्योंकि जब कभी इसकी एडमिनिस्ट्रेटिव और मैनेजमेंट की स्टडी होगी तो भाजपा सरकार की पोल खुल जाएगी। इसलिए जानबूझ कर आंकड़े कम बता रहे है। सरकार को कुंभ का समय और बढ़ना चाहिए क्योंकि बहुत सारे बुजुर्ग लोग है, जो अभी स्नान नहीं कर पाये हैं। जब सब अच्छा इंतजाम हैं तो समय और बढ़ा देना चाहिए। भाजपा सरकार चरम पर भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव