Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार संकट में नौजवान,किसान,मजदूर

भाजपा सरकार संकट में नौजवान,किसान,मजदूर

162
केन्द्र सरकार के पास दृष्टि नहीं, सिर्फ राजनीति:अखिलेश यादव
केन्द्र सरकार के पास दृष्टि नहीं, सिर्फ राजनीति:अखिलेश यादव

भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियां फेल हो गयी है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। नौजवान, किसान, मजदूर संकट में है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की दस साल की सरकार में अमीर गरीब के बीच खाईं बहुत बढ़ गयी है। इस सरकार में जहां चंद पूंजीपतियों की सम्पत्ति बढ़ती जा रही है वहीं मध्यम वर्ग और गरीब मुश्किल में है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। उसके सामने जीवनयापन की चुनौती है। युवाओं के सामने नौकरी, रोजगार का संकट है। जिन युवाओं को कोई काम मिल भी गया है, वे बेहद तनाव और दबाव में काम करने पर मजबूर है। भाजपा सरकार की नाकाम आर्थिक नीतियों के कारण कम्पनियों का काम-कारोबार इतना घट गया है कि वे अपना व्यवसाय और व्यापार को बचाने के लिए कर्मचारियों से कई गुना काम करवाती हैं जिनके कारण कर्मचारियों को मानसिक और षारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। काम के दबाव और तनाव के मामले में प्राइवेट नौकरियों से लेकर सरकारी नौकरी हर जगह एक सा माहौल है। लोग नौकरी को विवषतावश कर रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों की हालत बंधुआ मजदूरों से बदतर हो गयी है। भाजपा सरकार संकट में नौजवान,किसान,मजदूर

अखिलेश यादव ने कहा कि देष में नौकरी पेषा लोगों को भाजपा से कोई उम्मीद नहीं रह गयी क्योंकि भाजपा उन पूंजीपतियों के पैसों से ही फली-फूली है, जो कर्मचारियों का शोषण करके अपने मुनाफा को बेतहाशा बढ़ाते हैं। उस मुनाफाखोरी का हिस्सा भाजपा के साथ बांटते हैं। भाजपा सरकार में कर्मचारियों की स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है। किसान, नौजवान और मजदूर तो इस सरकार से पहले से ही पीड़ित और दुःखी है। भाजपा सरकार से हर वर्ग निराश और परेशान है। बीजेपी ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, कर्मचारियों सभी को झूठे सपने दिखाएं, वादे किये, लेकिन पूरा नहीं किया। आज समाज का हर वर्ग भाजपा से ठगा महसूस कर रहा है। आने वाले समय में भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, उसने जिस तरह से जनता के साथ अन्याय किया है, जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा सरकार संकट में नौजवान,किसान,मजदूर